नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 6, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

यू.पी.वॉलीबाल संघ के चुनाव में आर.पी.शुक्ला टेक्निकल चैयरमैन तथा प्रभात राय संयुक्त सचिव के पद पर हुए निर्वाचित

1 min read

वॉलीबाल पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत.

प्रयागराज: जनपद के मेजारोड चौराहे पर फ्रेंड्स क्लब मेजा के खिलाड़ियों व स्थानीय लोगों द्वारा जिला वॉलीबाल संघ प्रयागराज के अवैतनिक महासचिव आर.पी.शुक्ला तथा अध्यक्ष प्रभात कुमार राय का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया,क्योंकि उपरोक्त दोंनो पदाधिकारियों को प्रदेशीय वॉलीबाल संघ के महत्वपूर्ण पदों पर चुना गया है। विदित हो कि गत दिवस रविवार को लखनऊ स्थित के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ का चुनाव संपन्न हुआ था।

जिसमें प्रयागराज जिले के आर.पी.शुक्ला को टेक्निकल चेयरमैन तथा प्रभात कुमार राय को सँयुक्त सचिव के पद पर चुना गया है। प्रदेशीय वॉलीबाल संघ में पदाधिकारियों को चुने जाने से खेल जगत में प्रयागराज का सम्मान व गौरव बढ़ा है।

उक्त दोनों पदाधिकारियों को प्रयागराज जनपद में वापस लौटने पर जनपद के वॉलीबाल खिलाड़ी व खेल प्रेमियों द्वारा जगह-जगह पर स्वागत एवं अभिनन्दन किया जा रहा है। उसी क्रम में दोपहर मेजारोड चौराहे पहुँचने पर फ्रेंड्स क्लब मेजा के खिलाड़ियों द्वारा तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

उक्त अवसर पर स्थानीय प्रमुख लोगों में व्यापार मंडल मेजारोड के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, के.बी.एल.श्रीवास्तव, कुशल कांत मिश्रा, अंकित शुक्ला, प्रभाकर चौबे, मुकेश शुक्ला, गुलजार यादव, असफाक अहमद, कार्तिकेय त्रिपाठी, अंकित विश्वकर्मा, आदिल अंसारी, कमलेश कुमार, चंचल प्रजापति, अनुज मिश्रा, रजत पांडेय, आदर्श मिश्रा, रजनीश कुमार, प्रांजल दुबे आदि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहें।।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon