पूरे यूपी में मेजर डॉ. एनडी शर्मा की स्मृति में मनाया गया वॉलीबॉल डे, गोरखपुर में सम्मान समारोह की आयोजित।
1 min read
गोरखपुर 8 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश में वॉलीबॉल के जनक पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन स्वर्गीय मेजर डॉक्टर एनडी शर्मा की स्मृति में वालीबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक और महासचिव श्री सुनील कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में पूरे यूपी में वॉलीबॉल दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

इस अवसर पर जनपद गोरखपुर में वालीबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर श्री बी एन मिश्रा का जबरदस्त सम्मान किया गया एवं कई खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर वॉलीबॉल के मैच भी संपन्न कराए गए मिली जानकारी के अनुसार इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री आर डी पान्डेय आईएएस अधिकारी गोरखपुर रहे

सर्व प्रथम मुख्य अतिथि महोदय ने डाक्टर मेजर एन डी शर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा केक काटकर समारोह का आरंभ किया जिला वालीबाल संघ पुर्व में निर्णय किया था की आठ अगस्त वालीबाल डे पर 20 वालीबाल खिलाड़ी जिनकी 14 वर्ष से कम हो नन्हे बच्चों खिलाड़ियों को 20 वालीबाल कीट वितरण किया जाये यही डाक्टर मेजर एन डी शर्मा जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी आज 20 वालीबाल खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा किट का वितरण किया गया इस अवसर पर श्री बी एन मिश्रा एवं जनपद के वरिष्ठ वालीबाल खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया सभा का संचालन श्री ब्रजेश यादव वालीबाल कोच ने किया इस अवसर पर स्टेडियम के अनेक कोच उपस्थित रहे
आज वालीबाल डे के अवसर पर स्टेडियम ग़ाउन्ड पर वालीबाल मैच का आयोजन किया गया साथ ही साथ उत्तर प्रदेश वालीबाल एशोसिएशन में तीसरी बार उपाध्यक्ष बनाये जाने पर ग़ाउन्ड आने पर वालीबाल संघ गोरखपुर के सचिव श्री बी एन मिश्रा का हार्दिक अभिनंदन किया गया जनपद के वालीबाल खिलाड़ियों स्विमिंग एशोसिएशन श्री श्याम नारायण शुक्ला संदीप पुंडीर रमन सिंह प्रेमनाथ शुक्ल वालीबाल कोच वृजेश यादव इसरत अली श्रीकुमार मिश्र कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा