नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

नागरिक सुरक्षा का इमरजेंसी कम्युनिकेशन कोर्स संपन्न


लखनऊ 7 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ में चल रहा इमरजेंसी कम्युनिकेशन कोर्स सफलता पूर्वक संपन्न हो गया, सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
बख्शी का तालाब के छठा मील स्थित नागरिक सुरक्षा के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण संस्थान पर गत 2 सितंबर से 7 सितंबर तक छः दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रदेश के अन्य जिलों के साथ साथ राजधानी लखनऊ के विभिन्न विभागों से आए अधिकारियो/कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में होमगार्ड विभाग, युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल विभाग, व नागरिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों व वार्डेनों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
गत 2 सितंबर से आयोजित इमरजेंसी कम्युनिकेशन कोर्स में लखनऊ सिविल डिफेंस के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर सुमित मौर्य, ऋषि कुमार व राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा ने अलग अलग विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दरमियान ट्रेनीज के द्वारा अभ्यास और प्रदर्शन भी किया गया।केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान बख्शी का तालाब की कमांडेंट पीसीएस अधिकारी नीता यादव के दिशा निर्देशन में प्रशिक्षण संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रशिक्षार्थियों को कमांडेंट (पीसीएस) नीता यादव के हस्ताक्षर युक्त प्रमाणपत्र वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा व ऋषि कुमार के कर कमलों से प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक योगेश कुमार भी उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में नागरिक सुरक्षा विभाग से दीपक त्रिपाठी, सुमित गौड़, भूपेंद्र कुमार, अनिल दुबे, मनीष गुप्ता, होमगार्ड विभाग से जगदीश प्रसाद, शिवराज रावत, राम आसरे, उमेश द्विवेदी, अखिलेश पांडेय, अजीत कुमार, घनश्याम गौतम, अतुल त्रिपाठी, अखिलेश कुमार, विमलेश पांडेय, भोला सिंह, श्रीकांत सैनी, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय विकास दल से सोनू, अखिलेश सिंह चौहान, अर्जुन कुमार, गोविंद लाल यादव, ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon