नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भाजपाइयो के साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने चलाया सदस्यता अभियान।

1 min read

मुजफ्फरनगर 11 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
भाजपा सदस्यता अभियान-2024′ के अंतर्गत नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी विधानसभा मुज़फ्फरनगर के चारो मंडलों में डोर टू डोर संपर्क कर सदस्यता ग्रहण कार्यंक्रम में सम्मिलित होकर जनसंपर्क कर सदस्यता दिलाई।

आज मंत्री कपिल देव ने सुबह 10 बजे कूकडा मंडल के ग्राम शेरनगर में मुकेश सैनी के आवास पर पहुचकर सैकड़ो लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराईं , उसके बाद मंत्री का काफिला नई मंडी मंडल की विभिन्न गलियों से होता हुआ निकला जहाँ चौडी गली, बिंदल बाजार, गौशाला रोड, पीठ बाजार आदि पर डोर टू डोर संपर्क कर लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई इसके बाद वे शहर की ह्रदय स्थली शिव चौक से होते हुए गोल मार्किट, भगत सिंह रोड, दाल मंडी, सर्राफा बाजार, गाँधी मार्किट मे विभिन्न व्यापारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

मंत्री कपिल देव ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान एक राष्ट्रवादी मिशन है। इस मिशन से जुड़कर गौरव की अनुभूति होती है। भाजपा देश की एकमात्र कैडर आधारित पार्टी है, जो हर परिस्थिति में अपने राष्ट्रवादी मूल्यों एवं सिद्धांतों का अनुपालन करती है।

इसके बाद मंत्री ने भाजपा परिवार का हिस्सा बनने वाले सभी नए सदस्यों को हार्दिक बधाई दीं तथा अभियान से जुड़ने हेतु 8800002024 पर मिस्ड कॉल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला संयोजक सदस्यता अभियान श्रीमोहन तायल, संजय गर्ग, सुनील सिंघल, विपुल भटनागर, विकास गुप्ता, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरेंद्र पाल, दीपक मित्तल, राधे वर्मा, कमलकांत शर्मा, विशाल गर्ग, लवी गोयल, आशीष पाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, शलभ गर्ग, हिमांशु गोयल, अमित सुधा, नन्द किशोर आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon