एसएसपी,एसपी सिटी, सीओ सिटी के मार्गदर्शन में नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कुख्यात चोर को घायल अवस्था में किया गिरफ्तार।
1 min read
मुजफ्फरनगर 12 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार*थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर वाहन चोर अभियुक्त को किया गया घायल / गिरफ्तार।*
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व चोरी की 01 मोटरसाईकिल बरामद।
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वाहन चोर / लुटेरे अभियुक्तगण के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल तथा थानाध्यक्ष श्री अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 11.09.2024 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वाहन चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए शाहबुद्दीनपुर रोड से मिमलाना जाने वाले रास्ते पर भट्टे के पास रजवाहे की पटरी पर दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 शातिर वाहन चोर अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की गयी। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 11.09.2024 की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस शहाबुद्दीनपुर रोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे चैकिंग हेतु टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटसाईकिल सवार व्यक्ति मोटरसाईकिल को तीव्र गति से वापस मोड़कर भागने लगा। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया। मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल को मिमलाना रोड पर राजवाहे की पटरी पर मोड दिया गया। आगे चलकर मोटरसाईकिल तीव्रगति होने के कारण असंतुलित होकर गिर गयी। मोटरसाईकिल सवार मोटरसाईकिल को छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति का घेराव किया गया तो अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। अभियुक्त से बरामद मोटरसाईकिल अभियुक्त द्वारा दिनांक 07.09.2024 को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर से चोरी की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 370/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* राहुल कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी हुसैनपुर बौपाडा थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
▶️ 01 स्पलैण्डर मोटरसाईकिल फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई। (मु0अ0सं0- 370/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित)
▶️ 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त राहुल उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0- 38/2021 धारा 394,411 भादवि थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0- 80/2021 धारा 147,148,149,307 भादवि थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0 81/2021 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0अ0सं0- 34/2022 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*5.* मु0अ0सं0- 83/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*6.* मु0अ0सं0- 137/2021 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*7.* मु0अ0सं0- 143/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*8.* मु0अ0सं0- 312/2022 धारा 379,411 भादवि थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*9.* मु0अ0सं0- 313/2022 धारा 380,411,457 भादवि थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*10.* मु0अ0सं0- 229/2022 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।
*11.* मु0अ0सं0- 201/2023 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*12.* मु0अ0सं0- 276/2023 धारा 379/411 भादवि थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*13.* मु0अ0सं0- 202/2024 धारा 110,115(2),351(2),352 बीएनएस थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
*14.* मु0अ0सं0- 370/24 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* व0उ0नि0 श्री नरेन्द्र सिंह थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 श्री मोहित कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 श्री नन्दकिशोर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*4.* का0 1798 रोहित कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*5.* का0 2267 दिनेश कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 1607 प्रशान्त कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

