नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर की होनहार छात्रा सताक्षी गर्ग को यूपी की गवर्नर ने दिया स्वर्ण पदक: बधाईयों का तांता।


मुजफ्फरनगर 12 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार एसडी कॉलेज आफ मैनेजमेंट मुजफ्फरनगर की होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा बीएससी कंप्यूटर साइंस कुमारी सताक्षी गर्ग को विगत दिवस उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनकी प्रतिभाओं के दृष्टिगत स्वर्ण पदक देकर नवाजा है। उल्लेखनीय है कि एस डी कॉलेज आफ मैनेजमेंट की होनहार प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी सताक्षी गर्ग ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में द्वितीय दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की विज्ञान स्नातक कंप्यूटर विज्ञान की वर्ष 2024 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर कुलपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया है अपने ग्रुप में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है बीएससी कंप्यूटर साइंस में इसी के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल द्वारा कुमारी सताक्षी गर्ग को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया है कुमारी सताक्षी गर्ग मुजफ्फरनगर जनपद के के प्रमुख समाजसेवी एवं प्रमुख व्यवसाई प्रेरणा कंप्यूटर के मालिक रघुराज स्वरूप की सुपुत्री हैं इस उपलब्धि के लिए श्री रघुराज स्वरूप को भी मुजफ्फरनगर जनपद के तमाम व्यापारियों द्वारा बधाइयां दी जा रही है और उनके सभी मित्रों ने विशेष तौर पर बधाइयां प्रेषित की है दैनिक सूरज केसरी परिवार भी प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी सताक्षी गर्ग को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाइयां देता है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon