नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति, महिला बीट प्रणाली के सुदृढीकरण एवं आईजीआरएस गोष्ठी का आयोजन।

1 min read

मुजफ्फरनगर 20 सितंबर प्राप्त समाचार के अनुसार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह महोदय द्वारा गत दिवस पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति, महिला बीट प्रणाली के सुदृढीकरण एवं आईजीआरएस की गुणवत्ता के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, जनपद के समस्त थाना प्रभारीगण सहित थानों पर नियुक्त आईजीआरएस के मुंशी मौजूद रहें।

सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा शारदीय नवरात्रों से मिशन शक्ति फेज-05 का शुभारंभ किया जायेगा। जिसमें महिला सशक्तिकरण हेतु विभिन्न अभियान भी प्रारम्भ किये जा रहे हैं। जिसके अर्न्तगत सभी थानों पर महिला बीट प्रणाली को और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। जनपद मुजफ्फरनगर में महिला बीट प्रणाली के अंतर्गत सभी थानों की सामान्य बीटो की एक तिहाई बीटों को महिला बीट के रूप में चिन्हित किया गया है तथा बीट में महिला आरक्षी एवं महिला मुख्य आरक्षियों को नियुक्त किया गया है। महिला बीट प्रणाली के अंतर्गत महिला आरक्षियों द्वारा घरेलू हिंसा, महिला अपराध एवं उससे सम्बन्धित अभियुक्तों की जानकारी, शराबी, मनचलों, छेडखानी करने वाले, गुण्डो की जानकारी, बाहर से कोई महिला, बच्चा आकर निवास कर रहा हो या गायब हो गया हो गया हों जैसे कार्य सम्पादित किए जायेंगें तथा पीडित महिलाओं से मुलाकात, पीडिताओं एवं उनके परिवारीजनों की काउंसलिंग, पीडित महिलाओं से मुलाकात का विवरण व शिकायतकर्ता से शिकायत आदि का व्यौरा तैयार किया जाएगा तथा बीट बुक में विवरण दर्ज किया जाएगा। महिला बीट अधिकारियों द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला बीट अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला बीट अधिकारी द्वारा अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा, महिला हेल्पलाइन 108, थाने के सीयूजी नम्बर एवम अपराध सम्बन्धी कानूनों के बारे में जानकारी देना, महिलाओं एवं बच्चो की मानव तस्करी के बारे में जानकारी देना, पाक्सो एक्ट के बारे में जानकारी देना, महिलाओं के लिए विविध सहायता, डालसा/सालसा/विविध परामर्श केन्द्र के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया जाएगा।

साथ ही महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि आईजीआरएस से प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों का तय समय सीमा में निस्तारण किया जाए तथा महिला अपराधों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर तत्काल मौके पर जाकर उनका निस्तारण किया जायें। तथा महोदय द्वारा बताया गया कि महिला आरक्षियों द्वारा बीट में सम्पादित किए गये कार्यो की समीक्षा जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी द्वारा की जायेगी।

अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी करने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त अधिनस्थों को बाजारों, भीड़भाड़ व संवदेनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon