नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जैन कन्या पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. सीमा जैन के मार्गदर्शन में सामूहिक चर्चा प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।

1 min read

मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार जैन कन्या पाठशाला (पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर में समाजशास्त्र विभाग के द्वारा प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में एक”सामूहिक चर्चा” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें छात्राओं को भारतीय समाज महात्मा गांधी के दृष्टिकोण से, वर्तमान समय में गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता तथा महात्मा गांधी के नीति- सिद्धांतों की सामाजिक उपयोगिता इत्यादि विषय दिए गए थे। जिसमें लगभग महाविद्यालय के सभी संकाय और विभागों की लगभग 51 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वाहन प्रो. आभा सैनी, डॉ. वर्चसा सैनी, डॉ. मंजूषा रानी ने संयुक्त रूप से किया। प्रोफेसर प्राचार्या प्रो. सीमा जैन जी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें गांधी जी के आदर्शों पर चलना चाहिए , हमें उनके संघर्षों को याद रखते हुए अपने जीवन में सत्य, अहिंसा को चरितार्थ करना चाहिए। हम गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाकर एक बेहतर व्यक्ति बन सकते हैं साथ ही समाज और देश को भी आगे बढ़ा सकते हैं।

समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो.संतोष कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी एक समाज सुधारक भी थे उन्होंने छुआछूत जातिवाद और महिलाओं के प्रति भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वीनस ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार कुर्बा, बीकॉम द्वितीय वर्ष, तृतीय पुरस्कार खुश नसीब,समाजशास्त्र तृतीय सेमेस्टर तथा प्रोत्साहन पुरस्कार वंशिका ने प्राप्त किया।

मंच संचालन डॉक्टर प्रियंका कपूर द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो.अभा सैनी और वर्चस सैनी द्वारा भी छात्राओं को संबोधित किया गया। अंत में डॉ.छाया द्वारा सभी अतिथि गणों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। प्रो.वंदना वर्मा ,डॉ.सोनाली सिंह, डॉ.पारुल जैन ,डॉ.पूजा ,डॉ.वंदना शर्मा, डॉ.अमरदीप, श्रीमती बीना मित्तल इत्यादि प्रतियोगिता में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्रीमती वंदना वत्स तथा समाजशास्त्र विभाग की छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon