सीएम योगी और परिवहन मंत्री के दिशा निर्देशन में यूपी के परिवहन आयुक्त चंद्र भूषण सिंह के नेतृत्व में बुलंदियों पर है राज्य का परिवहन विभाग:10 जनपदों में ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग इंस्टिट्यूट की सफलता के बाद अब वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों आदि को भी सुविधा होगी मुहैया।
1 min read
लखनऊ 9 नवंबर प्राप्त समाचार के अनुसार उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस श्री चंद्रभूषण सिंह के नेतृत्व में पूरे राज्य में 10 जनपदों में ड्राइविंग और टेस्टिंग इंस्टीट्यूट की सफलता के पश्चात अब लोकप्रिय वरिष्ठ आईएएस परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री चंद्रभूषण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मान्यता प्राप्त पत्रकारों और वरिष्ठ नागरिकों आदि के लिए विशेष काउंटर खुलवाने की सुविधा के निर्देश दिए हैं मिली जानकारी के अनुसार परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री चंद्रभूषण सिंह ने उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों को निर्देश दिए हैं कि संभागीय / उप संभागीय परिवहन कार्यालयों में वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों एवं महिलाओं की सुविधा हेतु पृथक काउण्टर की स्थापना कराये जाने के सम्बन्ध में त्वरित कार्रवाई की जाए क्योंकि परिवहन कार्यालय प्रत्यक्ष रूप से आम जन-मानस से जुड़ा हुआ विभाग है, जिसमें ड्राइविंग लाईसेंस, फिटनेस, वाहन पंजीयन तथा वाहन सम्बन्धी अन्य कार्यों का निष्पादन किया जाता है।

इस संदर्भ में परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री चंद्र भूषण सिंह ने निर्देश दिया है कि
उपरोक्त कार्यों के निष्पादन हेतु कार्यालय में भिन्न-भिन्न कार्यों हेतु पृथक-पृथक काउण्टर बने हुए हैं, जिन पर आवेदक जाकर अपने कार्यों को पूर्ण कराते हैं, परन्तु आवेदकों की अत्यधिक संख्या होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, सैनिकों/भूतपूर्व सैनिकों एवं महिलाओं को अपने कार्य कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है इन समस्याओं के दृष्टिगत आपको निर्देशित किया जाता है कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों, मान्यता प्राप्त पत्रकारों, सैनिकों / भूतपूर्व सैनिकों एवं महिलाओं की सुविधा हेतु प्रदेश के समस्त संभागीय / उप संभागीय परिवहन कार्यालयों में पृथक काउण्टर स्थापित कराया जाना सुनिश्चित करें।

साथ ही उक्त स्थापित किये जाने वाले काउण्टर के सम्मुख ही उनके बैठने की उचित व्यवस्था भी करायें उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त श्री चंद्रभूषण सिंह द्वारा उपरोक्त आदेशों का अनुपालन करने हेतु पूरे उत्तर प्रदेश में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के नए आदेशों की पूरे राज्य में प्रशंसा की जा रही है उल्लेखनीय है कि परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री चंद्रभूषण सिंह के कुशल नेतृत्व में राज्य का परिवहन विभाग निरंतर और नियमित रूप से बुलंदियों की ओर अग्रसर है और जन कल्याणकारी कार्य निरंतर किए जा रहे हैं विगत दिनों उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री चंद्रभूषण सिंह के नेतृत्व में
यूपी के 10 जिलों में ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं टेस्टिंग इंस्टीट्यूट प्रारंभ करने का बीड़ा उठाया गया था जो अत्यंत सफल रहा
और उत्तर प्रदेश के
मुरादाबाद, मेरठ, बस्ती, मिर्जापुर, बरेली में शुरू ड्राइवर ट्रेंनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट खोलने का निर्णय लिया गया जिसमें झांसी, अलीगढ़, गोंडा, आजमगढ़ और मुजफ्फरनगर को भी शामिल किया गया और
आजमगढ़ प्रतापगढ़ में ट्रैक ऑटोमेशन केंद्र भी शुरू करने को अंतिम रूप दिया गया

यूपी परिवहन और मारुति सुजुकी के बीच हुआ एमओयू
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री चंद्रभूषण सिंह की उपस्थिति में हुआ एमओयू
यूपी सरकार के निर्मित डीटीटीआई को मारुति सुजुकी सीएसआर फंड से करेगी संचालित को भी अंतिम रूप दिया गया परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इस योजना से
यूपी को मिलेंगे ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के जरिए कुशल ड्राइवर जबकि
अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा में पहले से संचालित है केंद्र। उल्लेखनीय है कि जनपद मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों में सफलतम जिलाधिकारी के रूप में कार्य करते हुए आम जनमानस में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल करने वाले वरिष्ठ आईएएस श्री चंद्रभूषण सिंह ने जब से परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश का कार्य भार ग्रहण किया है तब से लगातार माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और माननीय परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश के दिशा निर्देशन में एक से बढ़कर एक जन कल्याणकारी कार्य परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किए जा रहे हैं और आज वास्तव में परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश बुलंदियों पर है और आम जनमानस द्वारा परिवहन विभाग के परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री चंद्रभूषण सिंह की जबरदस्त प्रशंसा की जा रही है मान्यता प्राप्त राज्य मुख्यालय पत्रकार दैनिक सूरज केसरी सैयद मुजम्मिल हुसैन सहित अनेक पत्रकार बंधुओ ने परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश श्री चंद्रभूषण सिंह द्वारा किए जा रहे पारदर्शिता पूर्ण कार्यों एवं लोक कल्याणकारी कार्यों और जबरदस्त परिश्रम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उन्हें हार्दिक बधाइयां दी है

