किराना व्यवसायी की दुकान में 6.30 लाख की चोरी,व्यापारियों में आक्रोश-किया सड़क जाम
1 min read
आशुतोष दुबे ब्यूरो प्रमुख संत कबीर नगर
संतकबीरनगर के बखिरा कस्बे में एक किराना व्यवसायी की दुकान से 6 लाख 30 हजार की नकदी चोरी हो गई। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने मेहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की।
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित व्यापारी मुकेश जायसवाल से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।
बखिरा कस्बे में इंटर कालेज तिराहे के पास मुकेश जायसवाल की किराना की दुकान है। मंगलवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की देर रात चोर दुकान में घुस गए और दुकान में रखे 6 लाख 30 हजार रुपए नकदी चोर उठा ले गए। सुबह दुकान खोलने आए मुकेश जायसवाल ने चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मामले की जांच कर रही है।

