नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने किया रैन बसेरा व अलाव का निरीक्षण

1 min read

मुज़फ्फरनगर 12 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा के निर्देश पर आज खतौली उप जिला अधिकारी मोनालिसा जौहरी जोकि अपनी त्वरित व निष्पक्ष कार्यशैली के लिए जानी जाती है ने खतौली क्षेत्रान्तर्गत नगर पालिका में बने रेन बसेरा का बड़ा बारीकी से निरीक्षण किया। रेन बसेरा में रात्रि निवास के लिए बेड, रजाई, गद्दा, तकिया आदि की अच्छी व्यवस्था पायी गयी तथा महिला और पुरूष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था भी पाई गई। रेन बसेरा में उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा एसडीएम ने रैन बसेरे में लगने वाले ड्यूटी कर्मचारियों को रात्रि में अनिवार्य रूप से अपनी अपनी डयूटी स्थल पर ही उपस्थित रहने के कड़े निर्देश दिये। इसके बाद एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने चौपला, दयालपुरम, जानसठ तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, आदि पर प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे अलाव का औचक निरीक्षण भी किया। सभी जगह अलाव जलते हुए पाए गए एसडीएम ने कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अलाव में मोटी से मोटी लकड़ी (लक्कड़) जलाएं ताकि अलाव रात भर जलते रहे इसी के बाद एसडीएम ने खतौली क्षेत्र की एक-एक गली, मोहल्ले, रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि विभिन्न चौराहो पर भी भ्रमण किया कि कोई भी व्यक्ति (पुरुष/महिला) बाहर खुले में तो नही सो रहा है।
एसडीएम खतौली ने बताया कि प्रशासन आप लोगों के लिए 24 घंटे तैयार है किसी भी प्रकार की कोई भी असुविधा होने पर कोई भी व्यक्ति उनको कॉल कर सकता है प्रशासन 24 घंटे आपके लिए तैयार है।
एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी की कार्यशैली की सभी जगह प्रशंसा होती है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी एक-एक व्यक्ति की समस्याओं को स्वयं सुनकर उनका निस्तारण करती हैं तथा जन सेवा के लिए भी वह 24 घंटे तैयार रहती है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon