नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न।

1 min read

जहां-जहां पर सार्वजनिक शौचालय बने हैं वह क्रियाशील हैं उसके फोटो व वीडियो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
—————————————————
*सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है, को चेक अवश्य करें।*
————————————————
*पंचायत भवन, आरआरसी सेन्टर, सार्वजनिक शौचालय आदि हेतु जमीन उपलब्ध नहीं हुई है संबंधित खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, लेखपाल, सचिव, ग्राम प्रधान आपस में मीटिंग कर जमीन को चिन्हित कर कार्यों को कराया जाए।*
—————————————————
*सभी खंड विकास अधिकारियों को तैनाती स्थल पर निवास करने के दिये निर्देश।*
—————————————————-
*मुजफ्फरनगर 12.12.2024…* जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी को जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत कराए गए कार्यों से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों तथा एडीओ पंचायत को निर्देश दिए ओडीएफ प्लस मार्क ग्रामों में 194 मॉडल ग्राम अवशेष बचे हैं उन्हें एक सप्ताह में मॉडल ग्रामों में करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जहां-जहां पर कार्य किया जाना था वह पूर्ण हो गए हैं, जो कार्य अवशेष रह गए हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण कराते हुए उन कार्यों के फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए सभी आरआरसी सेन्टर संचालित होना चाहिए। कूड़ा डोर टू डोर उठाया जा रहा है और उसका निस्तारण किया जा रहा है इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। डोर टू डोर कूड़ा उठान हो रहा है और उसका निस्तारण किया जा रहा है इसकी जांच कराने के अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए । उन्होंने ग्राम वासियों को डोट टू डोर कूड़ा कनेक्शन के बारे में जागरूक कराने के लिए भी कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए व्यक्तिगत शौचालय के जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उनको शीघ्र बनवाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए जहां पर सार्वजनिक शौचालय बने हैं वह क्रियाशील हैं उसके फोटो व वीडियो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए पंचायत भवन, आरआरसी सेन्टर, सार्वजनिक शौचालय आदि हेतु जमीन उपलब्ध नहीं हुई है संबंधित खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, लेखपाल, सचिव, ग्राम प्रधान आपस में मीटिंग कर जमीन को चिन्हित कर कार्यों को कराया जाए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए ।

उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए अपने-अपने क्षेत्र के 15-15 गांव का निरीक्षण अवश्य करें ग्राम में जाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है को चेक अवश्य करें निरीक्षण रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित पात्र लाभार्थियों के आवास की कौन सी किस्त जारी हुई है,वह नियमानुसार मिली हैं की जांच करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए जहां पर तैनाती है वहीं पर निवास अवश्य करें। उन्होंने निर्देश दिए जो भी निर्माण कार्य प्रारंभ करें निर्माण होने से पूर्व उसका बोर्ड अवश्य लगाए जाएं।

उन्होंने डीसी मनरेगा को निर्देश दिए मनरेगा श्रमिकों का मानदेय सबसे पहले वाले श्रमिको का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
बैठक मंे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, जॉइन्ट मजिस्ट्रेट, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon