नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन गेस्ट हॉउस का स्थलीय निरिक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को परखा व अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


मुजफ्फरनगर 13 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज भोपा रोड़ मुज़फ्फरनगर पर लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन गेस्ट हॉउस का स्थलीय निरिक्षण किया। गेस्ट हाउस का निर्माण कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है, अधिशासी अभियंता लोनिवि ने बताया कि 211.48 लाख की लागत से 4 सूट के गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जा रहा है जिसमे डाइनिंग हॉल, मीटिंग हॉल, किचन आदि सभी सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि अभी तक शासन द्वारा 2.63 लाख की धनराशि आवंटित हुई है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण व निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्री ईंट, मसाले, सरिया, मोरंग, निर्माणाधीन बिल्डिंग के पिलर, इत्यादि मेटीरियल उच्च गुणवत्ता पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस के निर्माण होने से जहां एक ओर शासकीय कार्य संपादित होंगे वही आसपास के क्षेत्र का विकास भी होगा।
निरीक्षण के दौरान, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, नमीश चन्देल, पदम तोमर, हरेन्द्र पाल, महावीर सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon