नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र खालापार में 02 नवनिर्मित पुलिस चौकी व 03 पुलिस चैक पोस्ट का उद्धाटन

1 min read

मुजफ्फरनगर 24 दिसंबर प्राप्त समाचार के अनुसार अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा आज दिनांक 23.12.2024 को थानाक्षेत्र खालापार के अन्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी अम्बा विहार तथा वहलना का विधि-विधान से व फीता काटकर उदघाटन किया गया इसके साथ ही महोदय द्वारा थानाक्षेत्र खालापार के अन्तर्गत नव निर्मित 03 पुलिस चैक पोस्ट 1- फक्करशाह चौक चैकपोस्ट 2- वहलना चौक चैकपोस्ट 3- जामियानगर चैकपोस्ट का भी फीता काटकर उदघाटन किया गया। महोदय द्वारा बताया गया कि नवनिर्मित पुलिस चौकी व चैकपोस्ट का निर्माण इन इलाकों में निवास करने वाले लोगों की सुविधा हेतु किया गया है। नवनिर्मित पुलिस चौकी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तथा अन्य जनपदों से आने-जाने वाले वाहनों पर सतर्क दष्टि रखते हुए चेकिंग की जाएगी जिससे आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढेगा, साथ ही किसी भी फरियादी/पीडित की समस्या पर तत्काल कार्यवाही भी की जा सकेगी।

नवनिर्मित पुलिस चौकी वहलना व अम्बा विहार से बेहतर पुलिसिंग के साथ ही, उत्पन्न समस्याओं में तत्काल पुलिस की सेवा आम जनता को मिल सकेगी। इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवनिर्मित पुलिस चौकियों व चैकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में घूमकर लोगों से संवाद करें जिससे कि क्षेत्र में भयमुक्त माहौल पैदा हो। नवनिर्मित पुलिस चौकीयों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं गए हैं तथा चौकी व चैकपोस्ट पर 24*7 पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगे । नवनिर्मित पुलिस चौकियों पर हर समय पीने के लिए शुद्ध पेयजल एवं फरियादियों/पीडितों के बैठने की उचित व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान उपस्थित क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों द्वारा नई चौकियों व चैक पोस्ट बनने पर खुशी व्यक्त की गयी तथा बताया कि अपराध नियंत्रण व लोगों की मदद के लिए यह लाभप्रद होगी।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon