नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मुजफ्फरनगर की पुलिस लाइंस में परंपरागत बड़ा खाना आयोजित

1 min read


मुजफ्फरनगर की पुलिस लाइंस में परंपरागत बड़ा खाना आयोजित अपर पुलिस अधीक्षक डीके ठाकुर ने पुलिस कर्मियों को खिलाया खाना मुजफ्फरनगर 7 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार जनपदीय पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण में पुलिस कर्मियों के लिए परंपरागत बड़े खाने का आयोजन किया गया जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री ध्रुव कान्त ठाकुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर रेंज, सहारनपुर श्री अजय कुमार साहनी, पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह सहित जनपद के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित हुए । बड़े खाने में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थाना, शाखा एवं कार्यालय आदि के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान सर्वप्रथम अपर पुलिस महानिदेशक महोदय मेरठ जोन मेरठ, पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय सहारनपुर रेंज, सहारनपुर तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मुजफ्फरनगर द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को अपने हाथों से खाना परोस कर बड़े खाने की पुलिस परंपरा को निभाया तथा विगत कुछ माह में सम्पन्न हुए अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम जैसे विधानसभा उपचुनाव, विभिन्न पर्व/त्यौहारों आदि को अथक परिश्रम व लगन से ड्यूटीरत रहकर सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सभी जवानों का आभार व्यक्त किया।*

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon