नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में


जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में दिनांकः 13 जनवरी 2025 को चिकित्सा शिविर

=======================================

मुजफ्फरनगर 9 जनवरी 2025 कर्नल राजीव चौहान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि

पूर्व सैनिकों को समर्पित वेटरंस डे 14 जन0 2025 को मनाया जाएगा। पूर्व सैनिक दिवस के उपलक्ष्य में मेरठः छावनी स्थित सैनिक अस्पताल और जिला सैनिक बोर्ड, मु०नगर की ओर से मु०नगर में दिनांकः 13 जन0 2025 को विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मेरठ से ही आऐंगे जो मौके पर ही पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके स्वजन को जरूरत के अनुरूप चिकित्सकीय परामर्श, दवाईयाँ देने के साथ ही सर्जरी की सुविधा भी मुहैया कराएँगें। सर्जरी की जरूरत पड़ने पर मेरठ स्थित सैनिक अस्पताल में निःशुल्क सर्जरी की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। मैडिकल कैंप में नेत्र विशेषज्ञ रहेंगे। जो ऑख से संबंधित सभी जॉच व उपचार करेंगे। ई०एन०टी० विशेषज्ञ नाक, कान व गले से संबंधित सभी जॉच के बाद जरूरत के अनुरूप उपचार करेंगे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon