जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में
जिलाधिकारी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में थाना छपार पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन।**
========================================
*जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित।*
====================================== मुजफ्फरनगर 11.जनवरी .2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में थाना छपार पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर श्री राजू कुमार साव सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


