नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी की

1 min read

एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में हुआ थाना खतौली में समाधान दिवस

 

मुज़फ्फरनगर। आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा जी के निर्देश पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें थाना खतौली पर उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें थाना प्रभारी, समस्त राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि थाने पर उपस्थित रहे। थाना समाधान दिवस में कुल 02 शिकायते प्राप्त हुई जिसमें 01 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया गया शेष 01 शिकायत संबंधित को जांच हेतु प्रेषित की गई। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने थाना खतौली पर शिकायत पंजिका का अवलोकन किया जिसमें पूर्व में आई शिकायतों की निस्तारण आख्या की संतुष्टि के संबंध में शिकायतकर्ता से दूरभाष पर बात की गई कि क्या उनकी शिकायतों का निस्तारण सही हुआ है अथवा नही। जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा संतुष्टि दी गई कि उनकी शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया गया है वह शिकायत से संतुष्ट है। एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें लंबित विवेचनाओं को नियमानुसार समय अवधि के भीतर पूर्ण करें थाने में खड़े वाहनों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण कराए तथा जानसठ चौराहे पर लग रहे जाम के संबंध में भी एसडीएम खतौली ने निर्देश देते हुए कहा कि वहां पर जाम लगने की शिकायत आ रही है जाम लगाने वाले वाहनों पर वैधानिक कार्रवाई करें एसडीएम ने सभी लेखपालों को थाना दिवस के उपरांत क्षेत्र में भेज दिया और कहा कि आज सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जाकर यह सुनिश्चित कर लें कि उनके क्षेत्र की ग्राम समाज पर किसी प्रकार का कोई अवैध कब्जा/ अतिक्रमण तो नहीं है और शाम तक मुझे रिपोर्ट प्रेषित करें कि उनके क्षेत्र की समस्त ग्राम समाज पर कोई अवैध कब्जा नही है सरकारी भूमि कब्जा मुक्त है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon