खेलकूद प्रतियोगिताओं में जाकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने क्या कर डाला।
1 min read
खेलकूद प्रतियोगिताओं में जाकर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने क्या कर डाला। खेलकूद लीग प्रतियोगिताओं (यू०पी०एस०आर०एल०) का युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, के तत्वाधान में चौ० चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम,में किया गया आयोजन।*
___________________________
*माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग उत्तर प्रदेश श्री अनिल कुमार जी द्वारा किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काट कर किया शुभारंभ*
================================
माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग उत्तर प्रदेश श्री अनिल कुमार जी द्वारा
समस्त ग्रामीण अंचलों से आए हुए युवा प्रतिभागियों को उनके सफल जीवन के लिए दी गई शुभकामनाएं
==============================
मुजफ्फरनगर दिनांक 27 जनवरी 2025 जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी श्री विशाल कुमार ने बताया है कि आज वित्तीय 2024-25 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेलकूद लीग प्रतियोगिताओं (यू०पी०एस०आर०एल०) का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में चौ० चरण सिंह स्पोटर्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन माननीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार जी द्वारा अपने कर कमलों से किया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा जनपद के समस्त ग्रामीण अंचलों से आये हुये युवा प्रतिभागियों को उनके सफल जीवन के लिये शुभकामनाएं देते हुये उज्जवल भविष्य की ओर बढने के लिये प्रेरित किया गया। दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की कवरेज के अनुसार
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, उप क्रीडा अधिकारी, मुजफ्फरनगर प्रतियोगिता के प्रभारी श्री सन्नी वर्मा, व्यायाम प्रशिक्षक एवं जनपद के समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी तथा अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही साथ जनपदों के खेल संघों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहें। प्रतियोगिता का समापन दिनांक-28.01.2024 को अपरान्ह 04:00 बजे किया जायेगा। दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार खेलकूद प्रतियोगिताओं में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में पहुंचने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव और जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री विशाल कुमार एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं के प्रभारी श्री सन्नी वर्मा एवं कबड्डी के मुख्य प्रशिक्षक खेल संघ सचिव मास्टर रामपाल सिंह शोरम, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री जावेद कमर एडवोकेट और जिला वालीबाल संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष श्री सूरज प्रकाश मलिक और सचिव सैयद मुजम्मिल हुसैन एवं रेफरी और प्रशिक्षक चौधरी सुनील कुमार सालार भोकरहेड़ी, चौधरी अक्षय कुमार और मास्टर इसराइल तावली आदि के कुशल मार्गदर्शन में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री अनिल कुमार का पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे स्वास्थ्य सेवाएं मिशन के अध्यक्ष मशहूर युवा डॉक्टर अब्दुल्ला साहब और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आसिफ का पुष्प मालाओं के साथ हार्दिक अभिनंदन किया गया इस दौरान सभी खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ फीता काटकर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार द्वारा शुभारंभ किया गया सभी खेल प्रतियोगिताएं सवेरे 10:00 बजे शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक भव्यता के साथ चलती रही और सभी खिलाड़ियों को जलपान एवं भोजन भी कराया गया व्यवस्था को देखने के लिए लगातार जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी श्री विशाल कुमार और प्रतियोगिता प्रभारी अधिकारी श्री सन्नी वर्मा लगातार मौजूद रहे जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तमाम जवान और पूरा स्टाफ सभी अधिकारी सभी लिपिक व्यवस्था बनाने में लगातार पूरी ताकत के साथ लगे रहे इसी प्रकार जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम का पूरा स्टाफ सभी कर्मचारी और अधिकारी एवं बड़े बाबू राजेश कुमार लगातार मौजूद रहे और तमाम व्यवस्थाएं संपन्न कराने जबरदस्त सहयोग प्रदान किया दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार कबड्डी और वॉलीबॉल के जनपद मुजफ्फरनगर के तमाम खंड विकास क्षेत्र से चयनित खिलाड़ी मौजूद रहे और सभी की प्रतियोगिताएं ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई इन प्रतियोगिताओं के संपन्न होने के पश्चात अब जनपद मुजफ्फरनगर की चयनित टीम जोनल प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने के लिए मेरठ के लिए प्रस्थान करेंगे जिसकी तिथि की घोषणा हो जाएगी पूरे जनपद मुजफ्फरनगर से सभी विकास खण्डों से चयनित वॉलीबॉल और कबड्डी खिलाड़ी इन खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए और पूरा दमखम दिखाया सभी ने जबरदस्त खेल प्रदर्शन करते हुए जोरदार मेहनत की सभी खिलाड़ियों ने जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री विशाल कुमार और जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र यादव और प्रतियोगिताओं के प्रभारी श्री सन्नी वर्मा एवं स्टेडियम के बड़े बाबू राजेश कुमार के परिश्रम की मुक्त कंठ से सराहना की कुल मिलाकर आज की सभी प्रतियोगिताएं ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री विशाल कुमार और खेल प्रतियोगिताओं के प्रभारी श्री सन्नी वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जिला युवा कल्याण विभाग एवं प्रादेशिक विकास दल मुजफ्फरनगर जनपद के अधिकारी गण श्रीमति सुधा सिंह,क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, विकासखण्ड सदर व चरथावल
सुश्री प्रिया चौधरी
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, विकासखण्ड शाहपुर व बघरा
श्री अजय कुमार
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, विकासखण्ड जानसठ व मोरना
श्री सौरभ मलिक
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, विकासखण्ड बुढ़ाना
श्री अंकुर कुमार
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी, विकासखण्ड पुरकाजी
श्री यशपाल सिंह
प्रधान सहायक
श्री राजीव कुमार
वरिष्ठ सहायक
श्री चंद्रशेखर
पत्रवाहक
पी0आर0डी 0 जवान संजीव सोनी, गुलनाज़, बाला देवी, कपिल कुमार, सचिन त्यागी ने अपनी पूरी ताकत के साथ इन सभी खेल प्रतियोगिताओं को संपन्न कराने में जबरदस्त परिश्रम किया एवं सभी का ध्यान भी रखा यह सभी बधाई के पात्र हैं और उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है आज चयनित खिलाड़ियों को मेडल बनाए गए और उन सभी को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए इनके अलावा सभी खेल संघो को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे सभी वर्गों के खिलाड़ियों को बहुत ही सुंदर ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पधारे सभी खिलाड़ियों ने जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री विशाल कुमार और खेल प्रतियोगिताओं के प्रभारी श्री सन्नी वर्मा के परिश्रम की दिल खोलकर प्रशंसा की खास बात यह रही की प्रत्येक खिलाड़ी के पास जाकर स्वयं जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री विशाल कुमार मिले और उनकी समस्याएं भी पूछी और उनकी समस्याओं का निस्तारण भी तत्काल किया सभी खिलाड़ियों को बहुत ही बेहतरीन भोजन भी कराया गया जिसकी सभी दिल खोलकर प्रशंसा की


