मुजफ्फरनगर पुलिस कि हत्यारों से मुठभेड़: चली गोली हुआ घायल।
1 min read
मुजफ्फरनगर पुलिस कि हत्यारों से मुठभेड़: चली गोली हुआ घायल। मुजफ्फरनगर 29 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार *थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटे में हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़, 01 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।*
◼️ *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त व पुलिस अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाईकिल बरामद।*
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नई मण्ड़ी श्रीमति रूपाली राव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्ड़ी श्री दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29.01.2025 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का मात्र 12 घंटे में सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड टी0एस0 मान ट्रान्सपोर्ट के सामने रजवाहे की पट्टी से 01 अभियुक्त घायल/गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त व पुलिस अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाईकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नईमण्ड़ी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 28.01.2025 को अभियुक्तगण द्वारा अग्रसेन विहार में फायरिंग की घटना की गयी थी। जिसमें 01 युवक विशाल देशवाल की मृत्यु हो गयी तथा उसका साथी अनुज लाटियान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 54/25 धारा 103(1)/109/352 भादवि पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर घटना के शीघ्र व सफल अनावरण व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना नई मण्ड़ी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम आज दिनांक 29.01.2025 को मखियाली चैक पोस्ट पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों को चैकिंग कर रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि अग्रसेन विहार में फायरिंग की घटना करने वाले अभियुक्तगण भोपा रोड से आने वाले हैं तथा कहीं भागने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भोपा रोड पर घेराबन्दी की गयी व चैकिंग की गयी तभी कुछ देर बाद भोपा पुल से 01 मोटरसाईकिल पर सवार 02 युवक आते हुए दिखायी दिये जन्हे चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर तेजी से मुडकर भागने लगे। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण का पीछा किया गया। अभियुक्तगण द्वारा मोटरसाईकिल को टी0 एस0 मान ट्रान्सपोर्ट के सामने राजवाहे पट्टी पर मोड दिया गया तथा तेजी से भागने लगे। अभियुक्तगण द्वारा मोटरसाईकिल को रजवाहे की पुलिया पर मोडकर भागने का प्रयास किया गया परन्तु अधिक गति व तीव्र मोड होने के कारण अभियुक्तगण की मोटरसाईकिल असंतुलित होकर गिर गयी। अभियुक्तगण पुलिस टीम पर पुनः फायरिंग करते हुए पैदल हाईवे की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग से स्वंय को बचाते हुए अभियुक्तगण को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु अभियुक्तगण द्वारा आत्मसमर्पण नही किया गया। पुलिस टीम द्रारा अभियुक्तगण की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया तथा दूसरे को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर पकड लिया गया। पुलिस टीम द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त व पुलिस अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी के कब्जे से अवैध शस्त्र व 01 मोटरसाईकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद की गयी। थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा पुलिस अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी को बाल कल्याण अधिकारी के सुपुर्द किया गया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 56/2025 धारा 109 बीएनएस व 3/9(1)ए(1)/25(2)/27 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* योगराज त्यागी उर्फ योगी पुत्र नितिन त्यागी नि0 सूर्यनगर एटूजैड रोड थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*2.* एक बाल अपचारी
*वांछित/फरार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* पीयूष चौहान उर्फ पोली पुत्र स्व0 योगेश कुमार निवासी कटारिया चौक के पास अग्रसेन विहार थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
➡️ 01 अवैध तमंचा .22 बोर
➡️ 01 अवैध तमंचा 315 बोर
➡️ 02 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस .22 बोर
➡️ 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
➡️ 01 मोटरसाईकिल HR 54 A 3873 (घटना में प्रयुक्त)
*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि विशाल देशवाल (मृतक) तथा अनुज लाटियान के साथ उनका कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। दिनांक 28.01.2025 को हम अपने साथी पीयूष उपरोक्त के साथ शाम के समय अग्रसेन विहार में कुसुम हॉस्पिटल के पास चाय की दुकान पर खडे थे तभी वहां विशाल व अनुज अपने साथियों के साथ आ गये तथा हमारा उनसे पुनः विवाद हो गया । हमने अपने तमंचो से उन पर फायरिंग कर दी जिसमें विशाल की मृत्यु हो गयी तथा अनुज घायल हो गया । आज हम मुजफ्फरनगर से भागने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चन्द्र थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*2.* प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष अत्री एसओजी, मु0नगर ।
*3.* उ0नि0 राजकुमार बालियान थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*4.* उ0नि0 मोहित सिंह थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*5.* उ0नि0 मोहित चौधरी एसओजी, मुजफ्फरनगर ।
*6.* उ0नि0 अजय गॉड एसओजी, मुजफ्फरनगर ।
*7.* उ0नि0 अखिल चौधरी एसओजी, मुजफ्फरनगर ।
*8.* उ0नि0 अनिल कुमार तोमर थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*9.* उ0नि0 शुभम चौहान थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*10.* उ0नि0 सन्दीप धारीवाल थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर। (बाल कल्याण अधिकारी)
*11.* है0का0 199 संजीव शर्मा थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*12*. है0कां0 314 सुशील चौधरी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।
*13.* है0का0 राजीव भारद्वाज एसओजी, मुजफ्फरनगर ।
*14.* है0कां0 जोगेन्द्र एसओजी, मुजफ्फरनगर ।
*15.* है0कां0 पिन्टू एसओजी, मुजफ्फरनगर ।
*16.* कां0 तरून पाल एसओजी, मुजफ्फरनगर ।
*17.* कां0 रविराणा एसओजी, मुजफ्फरनगर ।
*18*. कां0 कपिल एसओजी, मुजफ्फरनगर ।
*19.* का0 667 रोहित पीलवान थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*20.* का0 386 विकास थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*21.* का0 1489 मुनेश थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*22.* का0 1981 कुलदीप थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*23.* का0 963 हिमांशु थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*24.* का0 2064 नवनीत थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*25.* का0 1977 विपिन थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*26.* है0का0 443 मोहित शर्मा थाना नई मण्ड़ी, मुजफ्फरनगर।
*27.* है0कां0 656 इरफान अली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ।


