बजट 2025 के बारे में क्या बोले व्यापारी
1 min read
बजट 2025 के बारे में क्या बोले व्यापारी। बजट 2025: किसे क्या मिला?*
*किसान*
• किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए हुई।
• देश में पीएम धन-धान्य कृषि योजना शुरू होगी। 100 जिलों को फायदा होगा।
• डेयरी और मछली पालन के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन ।
• अंडमान, निकोबार और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा मिलेगा।
बिहार के किसानों की मदद के लिए मखाना बोर्ड का गठन होगा।
• दालों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए 6 साल का मिशन।
कपास उत्पादन के लिए 5 साल की कार्ययोजना। प्रोडक्शन- मार्केटिंग पर फोकस ।
असम के नामरूप में नया यूरिया प्लांट लगेगा।
*युवा*
• स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड बनेगा।
500 करोड़ रुपए से 3 Ai (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे।
• मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 75 हजार सीटें बढ़ेंगी।
• देश में 23 IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
• मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी।
• पीएम रिसर्च फेलोशिप के तहत 10 हजार नई फेलोशिप दी जाएगी।
• देश में ज्ञान भारत मिशन शुरू होगा, 1 करोड़ मैनुस्क्रिप्ट का डिजिटलाइजेश होगा।
• पटना IIT में होस्टल सुविधाएं बढ़ाई जाएगी।
• मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड को बढ़ावा देंगे।
• स्किल बढ़ाने के लिए 5 राष्ट्रीय स्तर के सेंटर बनाए जाएंगे।
*नौकरीपेशा*
• देश में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा।
• 1 करोड़ गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा योजना मिलेगी।
. गिग वर्कर्स का ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
*मध्यम वर्ग*
• मोबाइल फोन और ई-कार सस्ती होंगी।
• EV और मोबाइल की लीथियम आयन बैटरी सस्ती होगी।
• LED-LCD टीवी सस्ती होंगी। कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5% की गई।
• देश में अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल लाया जाएगा।
• 1 लाख करोड़ रुपए का अर्बन चैलेंज फंड बनेगा।
शहरी क्षेत्र के गरीबों की आय बढ़ाने की योजना आएगी।
एक लाख अधूरे घर पूरे होंगे, 2025 में 40 हजार नए मकान हैंडओवर किए जाएंगे।
हर घर नल से जल पहुंचाने जल जीवन मिशन कार्यक्रम 2028 तक बढ़ेगा।
100 नए शहर उड़ान योजना से जोड़े जाएंगे।
• पहाड़ी इलाकों में नए छोटे एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
*व्यापारी*
• MSME के लिए लोन गारंटी लिमिट 5 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ होगी।
• ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर टियर-2 शहरों में बनाए जाएंगे।
देश को खिलौना उत्पादन का ग्लोबल हब बनाने राष्ट्रीय योजना बनेगी।
• नई लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
• बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी बनेगा।
सूक्ष्म उद्यमों के लिए 5 लाख रुपए की लिमिट वाले कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी होंगे।
• पहले वर्ष 10 लाख कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
*कॉर्पोरेट*
बीमा क्षेत्र में निवेश के लिए FDI की सीमा बढ़ाई जाएगी।
• इंटरनेशनल ट्रेड के लिए भारत ट्रेड नेट की स्थापना होगी।
• 50 नए पर्यटन स्थल विकसित किए जाएंगे।
100 नए शहर उड़ान योजना से जोड़े जाएंगे।
• पहाड़ी इलाकों में नए छोटे एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
• मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा, वीजा नियमों में रियायत दी जाएगी।
• बिहार में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे।
• न्यूक्लियर एनर्जी R&D के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का फंड।
• राज्यों में खनन सूचकांक की स्थापना होगी।
*महिलाएं*
SC-ST की MSME महिला उद्यमियों के लिए विशेष लोन योजना।
• पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को दो करोड़ का टर्म लोन मिलेगा।
*बुजुर्ग*
• देश में 200 डे-केयर कैसर सेंटर बनेंगे।
• मेडिकल उपकरण और कैंसर की दवाएं सस्ती होंगीं।
• 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5% घटाई।
• 37 अन्य दवाओं और 13 मरीज सहायता कार्यक्रम बेसिक कस्टम ड्यूटी से बाहर।
यह बजट रामराज्य की अवधारणा को सिद्ध करने वाला बजट है। इस बजट में विशेषतः गरीब, माध्यम वर्गीय, किसान, महिला व युवाओ का विशेष ध्यान रखा गया है।
12 लाख रुपये की आय तक नो इनकमटैक्स, IIT व मेडिकल में 75 हज़ार सीटे बढ़ाना, शहरी क्षेत्रों में गरीबो की आय बढ़ाने के लिए 1 लाख करोड़ का अर्बन चेलेंज, 2025 में 40 हज़ार मकान तैयार कर के सौपा जाना किसान क्रेडिट कार्ड पर लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख किया जाना, पहली बार उद्यमी बनने वाली महिलाओं को 2 करोड़ का टर्म लोन व मेडिकल उपकरण व कैंसर की दवाई सस्ती करने के साथ प्रत्येक जिले में कैंसर हॉस्पिटल बनाए जाने की व्यवस्था इस बजट को सर्व स्पर्शी व सर्व समावेशी बनाता है।
इसके लिए मैं देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद करता हूँ।
मिताशी जैन (बिजनेस ऑनर)
शीतल लेजर आर्ट गैलरी
भारत की वित्तमंत्री आदरणीय निर्मला सीतारमण जी ने आज (1 फरवरी 2025)को मोदी 3.0का यूनियन बजट पेश किया है, वित्तमंत्री का यह लगातार आठवां बजट है
इस बार( 2025-2026)के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने एक तरफ मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देने की घोषणा की है नौकरी पेशा एवं मध्यम वर्ग की इंडस्ट्रीज को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रूपये तक की वार्षिक आय को पूरी तरह से आयकर से छूट देने की घोषणा की है
जो कि वास्तव में मध्यम वर्ग एवं छोटे स्टार्टअप वर्गों के लिए सही रहेगी
धन्यवाद
केंद्रीय बजट 2025 एमएसएमइ सेक्टर को गति देने वाला बजट है। *टीडीएस और टी सी एस की सीमा में बढ़ोतरी* से नकदी प्रवाह सुगम होगा, जिससे छोटे उद्यमों को लाभ मिलेगा। *जी एस टी आर -1 दाखिल करने की प्रक्रिया आसान* होने से अनुपालन में सहूलियत होगी। एमएसएमइ के लिए *वित्तीय सहयोग और सामाजिक सुरक्षा कवरेज* में विस्तार एक सकारात्मक कदम है। यह बजट उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है और उद्योगों को आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाने में सहायक होगा।
पवन कुमार गोयल
चेयरमैन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आई आई ए )
एफडीआई का विरोध करने वाली पार्टी ने आज इंश्योरेंस सेक्टर में विदेशी निवेश को खुली छूट दे कर देसी के लिए अस्तित्व की लड़ाई बढ़ा दी ।रिसर्च व डेवलपमेंट पर 20 हज़ार करोड़ स्वागत योग्य है।मेडिकल व आईआईटी में इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च व सीटे बढ़ाना अच्छा कदम।
इनकम टैक्स में राहत स्वागत योग्य। एमएसएमई व स्टार्टअप्स के लिए कुछ सुविधाएं अच्छा कदम।
शेयर बाज़ार को भी बजट रास नहीं आया मतलब उद्योग खुश नहीं है ।
*खट्टा ज़्यादा मीठा कम बजट*
*विपुल भटनागर*
पूर्व चेयरमैन आईआईए इसी प्रकार अनेक व्यापारियों ने आम बजट 2025 के लिए मिली जूलियट प्रतिक्रियाएं दी हैं
बजट ठीक ठाक सा…बीमे मे 100 प्रतिशत एफ डी आई देश के लिए अच्छा नहीं….. बजट के साथ साथ महा कुम्भ मे मरने वालो का भी आंकड़ा दे सरकार.. महाकुम्भ संचालन मे क्यों हुई फैल उत्तर प्रदेश सरकार यह भी तो बताये केंद्र सरकार
(सुमित खेड़ा अध्यक्ष राष्ट्रीय नौजवान जनता दल अराजनैतिक )
राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने आज केंद्र सरकार द्वारा पेश किये बजट को ठीक ठाक सा बताया है उन्होंने कहा की बीजेपी ने हमेशा एफ डी आई का विरोध किया है तब भी बीमे मे 100 प्रतिशत एफ डी आई देश के लिए अच्छा नहीं है शेयर बाजार भी इस बजट से कुछ खास ख़ुश नहीं है व्यापारी के लिए भी इस बजट मे कुछ खास नहीं है युवाओं के लिए इस बजट मे कुछ नहीं है उन्होंने कहा कि बजट के साथ साथ महा कुम्भ मे मरने वालो का भी आंकड़ा सरकार को देना चाहिए महाकुम्भ संचालन मे फैल हुई फैल उत्तर प्रदेश सरकार के बारे मे भी केंद्र सरकार को बताना चाहिए
उन्होंने कहा की कई हजार करोड रुपए के बजट के बाद भी
उत्तर प्रदेश सरकार कुंभ संचालन में फेल हो गई मध्यम वर्गीय लोगो के लिए 12 लाख तक की आय टेक्स फ्री अच्छा कदम


