नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

डीएम उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में

1 min read

डीएम उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शुक्रतीर्थ में सफाई महा अभियान संपन्न। शुक्रतीर्थ मुजफ्फरनगर 23 फरवरी प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आज मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शुक्रतीर्थ में सफाई महा अभियान चलाया गया और सफाई के प्रति लोगों को जागरुक भी किया गया खुद अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने सफाई के कार्यों की शुरुआत की दैनिक सूरज केसरी समाचार पत्र की विशेष कवरेज के अनुसार आज शुक्रातीर्थ में जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और लोकप्रिय अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में विशेष सफाई महाभियान की शुरुआत की गई जिसमें निरंकारी सेवा संघ के लगभग 500 वालंटियर्स के साथ , नगर पंचायत और ग्राम पंचायत की टीम, गंगा समिति, और ग्राम प्रधान गण के सहयोग से घाटों, रास्तों और जलधारा की बेहतर सफाई कराई गई। अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि

यह अभियान प्रत्येक रविवार को अनवरत रूप से चलता रहेगा। सभी लोग इस अभियान से सभी जागरूक लोगों को नियमित रूप से जुड़ना चाहिए उल्लेखनीय है कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह लगातार शुक्रतीर्थ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते रहते हैं और वहां के विकास कार्यों पर नजर रखते हुए उनमें तेजी लाने के भी लगातार निर्देश देते रहते हैं अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि चाहे शुक्रतीर्थ हो चाहे अन्य क्षेत्र हो हर स्थान पर हम सभी को सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए और इसके प्रति जागरूक भी रहना चाहिए शुक्रतीर्थ और मोरना के आसपास के अनेक ग्रामीण क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने विशेष ध्यान देकर वहां पर विकास कार्य संपन्न कराए हैं और हाजीपुर गांव को श्री नरेंद्र बहादुर सिंह ने गोद भी लिया हुआ है ग्रामीण जनता द्वारा लगातार अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह की प्रशंसा करती रहती है सभी का कहना है कि अपर जिला अधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह वास्तव में एक विकास पुरुष के रूप में मुजफ्फरनगर जनपद में विकास कार्यों को संपन्न कराने में सफलता हासिल करते हुए आम जनता के बीच लोकप्रियता हासिल किए हुए हैं जब से श्री नरेंद्र बहादुर सिंह मुजफ्फरनगर जनपद में नियुक्त हुए हैं हर क्षेत्र में वह विकास कार्य कर रहे हैं चाहे खेलों का क्षेत्र हो या युवाओं के विकास से संबंधित कोई भी कार्य हो सभी में श्री नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा बढ़-चढ़कर सहभागिता की जाती है और सभी का सहयोग भी किया जाता है दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उन्होंने युवाओं के विकास से संबंधित अनेक कार्यक्रम संपन्न कराए हैं जहां तक शुक्रतीर्थ का सवाल है तो शुक्र तीर्थ पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन से नरेंद्र बहादुर सिंह का विशेष ध्यान देता है क्योंकि शुक्र तीर्थ को एक विश्व विख्यात धाम के रूप में भी विकसित किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी शुक्रतीर्थ के विकास कार्यों से संबंधित कई निर्देश जारी किए हुए हैं और मुख्यमंत्री जी की विशेष कृपा शुक्र तीर्थ धाम पर है मुजफ्फरनगर जनपद के जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा भी लगातार शुक्र तीर्थ जाते रहते हैं और यहां के विकास कार्यों का अवलोकन भी करते हैं समीक्षा भी करते हैं और निर्देश भी देते हैं जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार लगातार अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह शुक्र तीर्थ जाकर वहां हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी कर रहे हैं और आवश्यकता अनुसार दिशा निर्देश भी दे रहे हैं निश्चित रूप से शुक्र तीर्थ एक दिन विश्व विख्यात धार्मिक धाम के रूप में सुप्रसिद्ध होगा

*संत निरंकारी मिशन द्वारा शुक्रतीर्थ में गंगा तट पर आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान*

*‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ*

मुजफ्फरनगर, 23 फरवरी, 2025:- संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ परियोजना के तृतीय चरण का भव्य शुभारंभ आज देशभर में परम श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं सत्कार योग्य निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में किया गया।

इसी श्रृंखला में प्रोजेक्ट अमृत के अन्तर्गत सन्त निरंकारी मिशन की ब्रांच-मुजफ्फरनगर में ‘‘स्वच्छ जल -स्वच्छ मन‘‘ का यह स्वच्छता अभियान शुक्रताल में प्रवाहित जीवन व मोक्षदायिनी गंगा-तट पर आज प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें सन्त निरंकारी मिशन से जुड़े सैकड़ों स्वयंसेवकों सहित साध-संगत के सैकड़ों पुरूष व महिला अनुयायी उपस्थित होकर अपनी सेवायें अर्पित की। इस अवसर पर जनपद के जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह एवं एसडीएम श्री सुबोध कुमार, तहसीलदार जानसठ सहित श्री गंगा सेवा समिति शुक्रतीर्थ के पदाधिकारियों ने सेवादल के स्वयंसेवकों को इस अभियान में बढ़-चढ़कर की गयी सेवा करने पर प्रोत्साहित किया।

सहारनपुर जोन के जोनल इंचार्ज श्री कुलभूषण चाैधरी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का शुभारंभ किया था। इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस महाअभियान ने अपने पहले दो चरणों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। इसी प्रेरणा के साथ, इस वर्ष तृतीय चरण को और अधिक व्यापक, प्रभावी एवं दूरगामी दृष्टि से आगे बढ़ाया गया है, ताकि यह अभियान निरंतर विस्तार पाकर समाज में जागरूकता, सेवा और समर्पण की एक सशक्त लहर उत्पन्न करे।

इस अवसर पर जनपद संयोजक श्री हरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह वृहद अभियान देशभर में 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में 1600 से भी अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भी यही प्रेरणा देते हैं कि हम इस धरती को और भी अधिक सुंदर स्वरूप में छोड़कर जाएं। यह अभियान उसी संकल्प का एक साकार स्वरूप है, जो समाज को जागरूकता, सेवा और समर्पण की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। स्वच्छता अभियान के इस कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन की ब्रांच रामराज, शेरपुर खादर, बलवाखेड़ी व पुरकाजी के सेवादल स्वयंसेवकों व साध-संगत ने भी अपनी सेवाएँ प्रदान की।

इस अवसर पर डॉo सत्यपाल सिंह, श्री गंगा सेवा समिति शुक्रतीर्थ के पदाधिकारियों देवेन्द्र सिंह, महकार सिंह, सतबीर सिंह, अरूण गर्ग व मयंकार सिंह आदि उपस्थित थे। सेवादल संचालक श्री नवीन कुमार व शिक्षक दीपक त्यागी के निर्देशन में सेवादल के भाई-बहनों ने अपनी सेवाएं अर्पित की।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon