नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित

1 min read

❇️ *थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित 03 शातिर गौकश अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।*

 

❇️ *घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, गोकशी के उपकरण, 02 गोवंश तथा 01 पिकअप बरामद।*

मुजफ्फरनगर 19 मार्च प्राप्त समाचार के अनुसार

जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर गौकश अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी नई मण्डी श्री दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 19.03.2025 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ग्राम कूकड़ी ग्राउण्ड के पास दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल सहित 03 शातिर गौकश अभियुक्तगण गिरफ्तार किये गये। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, गोकशी के उपकरण, 02 गोवंश तथा 01 पिकअप बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 19.03.2025 को थाना नई मण्डी पुलिस टीम मखियाली चैक पोस्ट पर चैकिंग कर रही थी इस दौरान 01 संदिग्ध पिकअप आती हुई दिखायी दी जिसे चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु पिकअप सवार तेजी से पिकअप को भगाने लगे। पुलिस टीम द्वारा पिकअप सवारों के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। बदमाश पिकअप को ग्राम कूकड़ी ग्राउण्ड के पास छोड़कर तथा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेतों में भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त घायल हो गया। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया व उसके अन्य 02 साथी को गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के 03 साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु कांबिग की जा रही है।

 

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* शाहरूख पुत्र नवाब पुनिवासी कलसयानपुर थाना गागलहेड़ी सहारनपुर। (घायल)

*2.* सलमान पुत्र नवाब निवासी कलसयानपुर थाना गागलहेड़ी सहारनपुर।

*3.* बाबू पुत्र जुल्फी निवासी कलसयानपुर थाना गागलहेड़ी सहारनपुर, हाल निवासी बरारा, अम्बाला, हरियाणा।

*4.* 01 बाल अपचारी

 

*वांछित/फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* चांद पुत्र अलीहसन निवासी कम्हरेड़ा

*2.* काला पुत्र सलीम

*3.* इब्राहिम

 

*बरामदगी-*

✅ 01 अवैध तमंचा 315 बोर

✅ 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर

✅ 02 रास गौवंश

✅ 01 पिकअप

✅ गौकशी के उपकरण

 

*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 श्री दिनेश चन्द्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री संजय सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री राहुल कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 श्री अनील कुमार तोमर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* उ0नि0 श्री शुभम चौहान थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*6.* है0 का0 19 सोनवीर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*7.* है0 का0 सुशील कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*8.* है0का0 पुष्पेन्द्र मावी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 1981 कुलदीप कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*10.* का0 1489 मुनेश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*11.* का0 963 हिमांशु कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*12.* का0 1677 सुभाष सागर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*13.* का0 1977 विपिन कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*14.* का0 155 पंकज शर्मा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*15.* का0 89 अतुल कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*16.* का0 2057 लोकेन्द्र कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

 

*नोट-* थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्तण शातिर किस्म के गौकश अपराधी हैं। पुलिस द्वारा इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon