नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भाजपा नेता ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर अपने ही तीन मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट

1 min read

भाजपा नेता ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर अपने ही तीन मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट: जिंदगी और मौत से जूझ रही पत्नी। सहारनपुर 22 मार्च प्राप्त दुखद समाचार के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता ने अपने ही परिवार पर अंधाधुंध द फायरिंग करके अपने तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया जबकि गोली लगने से हुई गंभीर घायल उसकी पत्नी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है इस सनसनी खेज वारदात में पूरे देश को हिला कर रख दिया है मिली जानकारी के अनुसार*भाजपा नेता ने अपने परिवार पर चलाई गोलियां, दो बच्चों की मौत, पत्नी और एक बच्चे की हालत गंभीर*बाद में मिली सूचना के अनुसार इस बच्चे की भी मौत हो गई है

प्राप्त खबर के अनुसार

सहारनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है। भाजपा कार्यकारिणी सदस्य योगेश रोहिला ने अपने ही परिवार पर गोलियां चला दीं, जिसमें उनके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में उनकी पत्नी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी योगेश रोहिला को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में करने में जुट गए। इस घटना से सहारनपुर में हड़कंप मच गया है और लोग स्तब्ध हैं कि एक भाजपा नेता ने अपने ही परिवार के खिलाफ ऐसा कदम कैसे उठाया। प्राप्त समाचार के अनुसार

*पुरानी घटना ने बढ़ाई चर्चा*

जानकारी के मुताबिक, कुछ वर्ष पहले योगेश रोहिला के माता-पिता और तीन बहनों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय ग्रामीणों के बीच यह चर्चा आम थी कि योगेश ने ही उन्हें जहर देकर हत्या की थी और मामले को आत्महत्या का रूप दिया गया था। हालांकि, उस वक्त इसकी कोई ठोस जांच नहीं हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि योगेश रोहिला दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसका व्यवहार हमेशा से विवादास्पद रहा है। पुलिस ने इस मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि योगेश ने अपने परिवार पर हमला करने का यह कदम क्यों उठाया। घायल पत्नी और बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। जिले में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है और लोग इसकी वजह जानने के लिए उत्सुक हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है क्योंकि पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

*जिस BJP नेता योगेश रोहिला ने पत्नी सहित तीन बच्चों के सर से सटा कर गोली मारी है,उसका कुछ चौंकाने वाला इतिहास भी जम कर वायरल हो रहा हे*

*इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई है,*

*जबकि उसकी पत्नी ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है,*

*आप को याद दिला दे की 2007 मे योगेश रोहिला के माता-पिता सहित तीन बहनों द्वारा भी आत्महत्या की थी,*

*ग्रामीणों का यह कहना हैं उन्हें भी योगेश रोहिल्ला ज़हर दे कर मारा था और आत्महत्या का नाम दे दिया था*

*उस वक्त प्रिंट मीडिया था,परन्तु सोशल मीडिया नहीं था,*

*साथ ही साथ आप को बता दें कि योगेश रोहिला की एक पत्नी का पूर्व में भी देहांत हो चुका है,*

प्राप्त समाचार के अनुसार सहारनपुर में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने पत्नी और 3 बच्चों को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर कहा- मैंने अपनी पत्नी-बच्चों को गोली मार दी है। इस वारदात में 11 साल की बेटी श्रद्धा, दो बेटों शिवांश उर्फ शिवा (4) और देवांश (6) की मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है। भाजपा नेता ने पत्नी के अवैध संबंधों के शक में यह हत्याकांड किया है। मामला चाहे अवैध संबंधों का है या कोई और मामला है यह जांच का विषय है परंतु यह घटना अपने आप में दिल दहला देने वाली है समझ में नहीं आ रहा है कि हत्यारिन में ऐसा क्यों किया क्योंकि अगर यह मामला अवैध संबंधों का है तो फिर उसने पूर्व में जो हत्या की है वह किस कारण से की थी मामला अभी समझ से परे है हत्यारे ने पहले भी अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी परंतु राजनीतिक रसूख से वह बजना चला आ रहा था इस भाजपा के इस नेता और वहशी दरिंदे ने पूरी घटना की जानकारी फोन करके स्वयं पुलिस को दी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच पड़ताल भी की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा पता यह भी चला है कि गोली लगने से गंभीर घायल हुई हत्यारे की पत्नी अभी जिंदगी और मौत से जूझ रही है परंतु उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है पूरे जनपद सहारनपुर में इस दुखद कांड में सभी को डाला कर रख दिया है सभी अपनी तीखी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं इस पूरे प्रकरण की पुलिस द्वारा हर पहलू पर जांच की जा रही है सही घटना का पता तो जांच के पश्चात ही लगेगा परंतु सभी को मासूम बच्चों की हत्या ने दहला कर रख दिया है अब तो सभी की जुबान पर यही बात चल रही है कि इस भाजपा नेता ने अपने माता-पिता और तीन बहनों की भी हत्या कर दी थी इन हत्याओं का सच भी बाहर आना चाहिए और यह जांच भी होनी चाहिए जबकि उस दौरान इस भाजपा नेता ने यह चर्चा फैलाई थी कि उसके माता-पिता और तीनों बहनों ने जहर का सेवन करके आत्महत्या कर ली है परंतु इन पांचो मौतों की सही जांच भी नहीं की गई थी और मामला रफा दफा हो गया था अब मांग उठ रही है कि इन सभी मौतों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके यह घटना अपने आप में बहुत ही खतरनाक है और दिल दहला देने वाली है आखिर इन आठ हत्याओं के पीछे क्या रहस्य है इसका पता तो पुलिस द्वारा की जाने वाली जांच के बाद भी चल पाएगा मामला बहुत ही संगीन अब देखना यह है की जांच के बाद सच सामने आ पाएगा अथवा सच दफन हो जाएगा परंतु लोगों की मांग है कि सच सामने आना चाहिए और मृतकों को न्याय भी मिलना चाहिए

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon