नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 8, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा संगम होटल पर फायरिंग

1 min read

▪️ *थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा संगम होटल पर फायरिंग करने वाले 04 वांछित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*

 

▪️ *अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र व स्कार्पियों कार बरामद।*

 

मुजफ्फरनगर 1 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी श्री दिनेश चन्द्र के कुशल नेतृत्व में दिनांक 31.03.2025 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा संगम होटल पर फायरिंग करने वाले 04 वांछित अभियुक्तगण को कूकडी रोड पर ड्रीम सिटी से आगे ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र व स्कार्पियों कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 29.03.2025 को वादी निवासी गांधी नगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर ने थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि शिवम बालियान, निशान्त बालियान व 3 अज्ञात व्यक्तियो ने वादी के होटल संगम टीपीनगर व दुसरे होटल संगम होटल पचौण्डा रोड मुस्तफाबाद एनएच-58 पर आकर मौजूद स्टाफ को चाकू से डराना व अवैध तमंचे से जान से मारने की नीयत से कई फायर करना व होटल चलाने के नाम पर 10 लाख रूपये की रंगदारी मांगना व वादी के चाचा को अगले दिन जान से मारने की धमकी देने के की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पर मु0अ0स0 162/25 धारा 191 (2)/191(3)/190/308(5)/190/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना नई मण्डी पर पुलिस टीमो का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 31.03.2025 को उक्त अभियोग में वांछित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* शिवम बालियान उर्फ चिन्टू पुत्र स्व० सुभाषचन्द्र निवासी अंकित बिहार गाँधी कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* निशान्त बालियान पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी गाँधी कालोनी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* विक्रान्त बालियान पुत्र नरेश कुमार निवासी अमित बिहार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* अश्वनी कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी नार्थ सिविल लाईन थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 02 तमंचे मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर।(घटना में प्रयुक्त)

✅ 01 स्कार्पियों कार नम्बर यूपी 12 बीडब्लू 7007(घटना में प्रयुक्त)

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम का नामः-*

*1.* उ0नि0 मोहित सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 अनिल कुमार तोमर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*3.* है0का0 52 जयवीर सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0का0 331 धीरेन्द्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*5.* का0 386 विकास थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*6.* का0 2143 महिपाल थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*7.* का0 2089 सचिन थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*8.* का0 963 हिमांशु थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*9.* का0 667 रोहित थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*10.* का0 1489 मुनेश थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई की आम जनता में प्रशंसा की जा रही है आम जनता का कहना है कि यदि इन पर पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की जाती तो इनके हौसले बुलंद हो सकते थे और कोई बड़ी वारदात भी इनके द्वारा की जा सकती थी आम जनता द्वारा डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में थाना नहीं मंडी पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की आम जनता में जबरदस्त प्रशंसा की जा रही है लोगों का यह भी कहना है कि इन बदमाशों ने यह घटना करके पूरे क्षेत्र में दहशत पैदा करती थी परंतु थाना नई मंडी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचा दिया है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon