नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

आईडीसीए छठवीं राष्ट्रीय बधिर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू

1 min read

आईडीसीए छठवीं राष्ट्रीय बधिर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू

यह टूर्नामेन्ट केवल आयोजन ही नहीं बल्कि देश के लिए मैसेज है: चारू चौधरी

सबहेडिंग-

दृढ़ निश्चय हो तो दिव्यांगता बाधा नहीं: कोमल स्वरूप अग्रवाल

 

लखनऊ। आईडीसीए और डीफ वीमेन वेलफेयर फाउण्डेशन उत्त्तर प्रदेश के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश डीफ क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आज छठे पांच दिवसीय टी-10 नेशनल चैम्पियनशिप का उद्ïघाटन के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक टूर्नामेन्ट नहीं बल्कि एक प्लेटफार्म है। जहां कोई भी हमारे सपनों को नहीं रोक सकता। यह मात्र एक खेल का आयोजन नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक मैसेज भी है कि सबको एक समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा जीत जरूरी है, लेकिन एक खिलाड़ी के लिए उससे भी जरूरी है खेल और खेलभावना।

उन्होंने कहा एक अच्छा स्पोर्टसमैन बनने के लिए जरूरी बातों में खिलाड़ी की कड़ी मेहनत तो जरूरी है ही, साथ ही आपके माता-पिता परिवार का योगदान भी जरूरी है। इसके बाद बारी आती है आपके कोच के कुशल निर्देशन की, जो खिलाड़ी के प्रदर्शन में दिखती है। उन्होंने सभी टीम के सदस्यों को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यंाग बच्चों के लिए चलायी जा रही योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

आईकॉन ऑर्गेनिक की एमडी कोमल स्वरूप अग्रवाल ने आज बधिर महिलाओं के नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप के शुभारंभ के अवसर पर कहा कि जीवन में अगर इंसान दृढ़ निश्चय कर ले तो दिव्यांगता किसी भी काम में कोई बाधा नहीं बन सकती। बधिर महिलाओं का हौसला देखकर ऐसा लगता है कि नेशनल लेवल पर क्रिकेट खिलाड़ी बनने के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की है। ऐसे आयोजनों से समाज को एक नई दिशा मिलेगी, लोग आगे आएंगे और दिव्यांगजनों के प्रति अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। बधिर किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे अपने संघर्ष से नये कीर्तिमान गढ़ रही हैं। हमारी संस्था इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड इस तरह के कई आयोजनों के लिए आयोजक की भूमिका निभाती रहती है। हमारा संकल्प है कि हम इस तरह के आयोजन आगे भी जारी रखेंगे जिससे अपनी प्रतिभा को साबित करने के लिए युवाओं को प्लेटफार्म मिलता रहे। हमारे प्रयास की यह यात्रा इसी तरह आगे भी जारी रहेगी।

इसके पूर्व चैम्पियनशिप का उद्ïघाटन फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि चारू चौधरी ने किया। इस अवसर पर विशिष्टï अतिथि आईकॉन ऑर्गेनिक की एमडी कोमल स्वरूप अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रही। इसके अतिरिक्त सुमन सिंह एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड, आराधना शुक्ला, शिक्षाविद्ï डा.उर्वर्शी साहनी, फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की अध्यक्ष वंदिता अग्रवाल, वी.वी.सिंह, स्नेहलता शाणिल्य एनटीपीसी, टूर्नामेन्ट की ब्राण्ड एम्ब्रेस्डर सफीना खान, माधुरी हलवासिया, निवेदिता सिंह सुधीर हलवारिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

डीफ वुमेन वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष माधुरी हलवासिया ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि खेल वधिर महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जहां वे अपनी क्षमता को साबित कर सकती हैं। इस आयोजन मेंं देशभर की बधिर महिला क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। यह आयोजन मूक एवं बधिर महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

मूक एवं बधिर महिलाओं को मुख्यधारा से जोडऩे और उनकी खेल प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस टूर्नामेंट में दस टीमें भाग ले रही हैं। जिसमें पंजाब, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, चण्डीगढ़, तेलंगाना, महाराष्टï्र और मध्य प्रदेश की बधिर महिलाओं की टीमें शामिल हैं। यह चैम्पियनशिप पहली बार डीडब्ल्यूडब्ल्यूएफ के साथ मिलकर हो रही है। इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के सहयोग से यह आयोजन हुआ।

———————————–

 

 

ग्रुप-ए ग्रुप-बी

पंजाब आन्ध्र प्रदेश

कर्नाटक चण्डीगढ़

उत्तर प्रदेश तेलंगाना

केरल महाराष्टï्र

दिल्ली मध्य प्रदेश

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon