हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सहित 36 बिरादरियों मैं जांबाज डीएसपी अनुज चौधरी की हो रही
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सहित 36 बिरादरियों मैं जांबाज डीएसपी अनुज चौधरी की हो रही प्रशंसा। सीओ अनुज चौधरी के पिता को किया सम्मानित, सहरावत और दलाल खाप के पदाधिकारी ने की प्रशंसा
मुजफ्फरनगर। अपने बयानों और कार्यप्रणाली से यूपी के साथ ही देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले यूपी पुलिस के डीएसपी ओर संभल के सीओ अनुज चौधरी के समर्थन में संगठन और समाज लामबद्ध हो रहा है। सहरावत खाप की ओर से बुधवार को उनके पिता को आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया गया। खाप के इस निर्णय की राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने प्रशंसा कर सराहनीय बताया और दलाल खाप ने भी इसका समर्थन किया है।
सहरावत खाप उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम बढ़ेडी में अनुज चौधरी जो वर्तमान में संभल जनपद में डीएसपी के पद पर तैनात है तथा उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत हैं के पैतृक आवास पर पहुंचा और उनके पिता से मुलाकात करते हुए समर्थन व्यक्त किया। श्री अनुज चौधरी जाट समाज का एक यूथ आइकॉन है तथा जनपद मुजफ्फरनगर में युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। उन्हें द्रोणाचार्य अवार्ड, अर्जुन अवार्ड तथा ओलंपिक अवार्ड एवं विभिन्न अवॉर्डों से सम्मानित किया जा चुका है। सहरावत खाप द्वारा उनके पिताजी को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके छोटे भाई श्री अमित चौधरी जो वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख सदर मुजफ्फरनगर हैं, से भी वार्ता की और सहरावत खाप द्वारा उन्हें मान सम्मान तथा समर्थन दिया। प्रतिनिधि मंडल में चौधरी संजीव सिंह सहरावत प्रदेश उप प्रधान व प्रदेश प्रवक्ता श्री वीर मास्टर जी संयोजक तालमेल कमेटी श्री चंद्रवीर सेहरावत जिला उप प्रधान श्री सुमित सेहरावत युवा जिला प्रधान श्री सूरज सेहरावत श्री देवेंद्र सहरावत श्री संजीव मिंटू प्रदेश सचिव जाट महासभा डॉक्टर चंद्रपाल सहरावत डॉक्टर राजेंद्र सहरावत श्री वीर सिंह सहरावत श्री बॉबी सेहरावत अंकित सहरावत श्री सचिन सेहरावत तथा काफी संख्या में गण मान्य व्यक्ति तथा भाईचारा मौजूद रहा।
सहरावत खाप के इस निर्णय का राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने स्वागत करते हुए कहा कि सहरावत खाप हमेशा ही जन कल्याण और सेवा के कार्यों में हमारी टीम के साथ मिलकर योगदान देती रही है। आज उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम करने वाले सीओ अनुज चौधरी के पिता को सम्मानित कर एक सराहनीय कदम उठाया है, हमारी टीम इसके लिए उनके साथ है। इसके साथ ही उन्होंने दलाल खाप की ओर से भी पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर जनपद में चारों ओर जांबाज डीएसपी संभल श्री अनुज चौधरी और उनके परिवार को जबरदस्त समर्थन प्राप्त हो रहा है कुछ लोगों का कहना है कि डीएसपी अनुज चौधरी का समर्थन जाट बिरादरी की सभी खाप कर रही है जबकि वास्तविकता तो यह है कि जाट बिरादरी तो डीएसपी अनुज चौधरी का दिल खोलकर और शत प्रतिशत समर्थन कर रही है परंतु समाज की 36 बिरादरी भी जांबाज डीएसपी अनुज चौधरी का खुलकर समर्थन कर रही है इसका मुख्य कारण यह भी है कि डीएसपी अनुज चौधरी ने पहलवानी के क्षेत्र में अपना जबरदस्त खेल प्रदर्शन करते हुए हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी समुदायों का दिल जीत हुआ है यही कारण है कि हिंदू मुस्लिम सिख इसाई यानी 36 बिरादरी में डीएसपी अनुज चौधरी का बहुत ही सम्मान है और सभी लोग डीएसपी अनुज चौधरी को दिल से प्यार करते हैं हिंदू मुस्लिम सिख इसाई हर बिरादरी के लोगों का कहना है कि अनुज चौधरी क्योंकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने में उन्हें बिरादरी से ऊपर उठकर कार्य करना होता है वही वह कर भी रहे हैं ऐसी स्थिति में अराजक तत्व किसी भी निष्पक्ष और ईमानदार पुलिस अधिकारी से नाराज हो सकते हैं वही हाल डीएसपी अनुज चौधरी का है क्योंकि अनुज चौधरी निष्पक्ष और पारदर्शिता से सर्व समाज की रक्षा हेतु अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ पालन कर रहे हैं कोई भी राष्ट्रवादी चाहे वह मुसलमान हो हिंदू हो सिख हो या इसाई हो कभी भी श्री अनुज चौधरी से नाराज नहीं हो सकता है क्योंकि श्री अनुज चौधरी पहलवान है और बोलने का ढंग उनका अलग है इसलिए उनसे किसी को नाराज नहीं होना चाहिए बल्कि उनका हृदय देखना चाहिए कि वह सर्व समाज की रक्षा पूरे दिल से कर रहे हैं पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं पूरी निष्ठा से कर रहे हैं पूरी पारदर्शिता से कर रहे हैं चारों ओर जांबाज डीएसपी श्री अनुज चौधरी की सर्व समाज में प्रशंसा हो रही है सुनने में यह भी आया है कि जो लोग जांबाज डीएसपी अनुज चौधरी का विरोध करते थे अब वह भी खुलकर उनके समर्थन कर रहे हैं और उनका सम्मान कर रहे हैं इसके लिए डीएसपी अनुज चौधरी बधाई के पात्र हैं


