नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

मानवता का मिसाल बना होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल

1 min read

मानवता का मिसाल बना होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल रक्तदान शिविर में अभिभावकों की अनुपम सहभागिता बनी प्रेरणा का स्रोत

 

मुज़फ्फरनगर, 19 अप्रैल 2025

“रक्तदान-जीवनदान है। एक बूंद रक्त, किसी के लिए पूरी ज़िंदगी बन सकती है।” इसी महान भावना को साकार करते हुए होली एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल, मुज़फ्फरनगर ने दिनांक 19 अप्रैल 2025 को अपने विद्यालय प्रांगण में एक सशक्त, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणाप्रद रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। इस आयोजन ने सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय मूल्यों की एक सजीव झलक प्रस्तुत की।

शिविर का शुभारंभ सिस्टर मैनेजर, सिस्टर प्रिंसिपल एवं प्रथम रक्तदाता श्रीमती नेहा तायल द्वारा फीता काटकर एवम् दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कॉन्ग्रिगेशन ऑफ द सिस्टर्स ऑफ सेंट टेरेसा (CSST) के सहयोगीगण, यूएसएम छात्र-छात्राओं एवम् विद्यालय के अभिन्न अंग सहयोगी कर्मचारी की विशेष उपस्थिति ने वातावरण को ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा से भर दिया।

जिला चिकित्सालय मुज़फ्फरनगर की देखरेख में प्रभारी मौ असरफ हुसैन एवं परवेज आलम के कुशल मार्गदर्शन में प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस शिविर में विद्यालय के अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय

नागरिकों ने अभूतपूर्व उत्साह और समर्पण के साथ सहभागिता की।

पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त संग्रह, विश्राम और जलपान जैसी सभी व्यवस्थाएँ अत्यंत सुनियोजित एवं सहभागी-मित्रवत थीं, जिससे प्रत्येक रक्तदाता को एक सुरक्षित, सहज और आत्मसंतोष से भरा अनुभव प्राप्त हुआ।

विद्यालय की सिस्टर मैनेजर प्रसन्ना ने अपने प्रेरणादायक संदेश में कहा-

“*रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, यह हमारी संवेदनशीलता, सामाजिक चेतना और सच्चे नागरिक दायित्व का प्रतीक है। हमें गर्व है कि होली एंजल्स परिवार ने एक स्वर में इस पुनीत कार्य को स्वीकार कर मानवता की सच्ची सेवा का परिचय दिया है।”

शिविर के दौरान एकत्रित रक्त, क्षेत्रीय अस्पतालों एवं ज़रूरतमंद रोगियों के लिए जीवन का अमूल्य वरदान सिद्ध होगा।

होली एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल मुजफ्फरनगर

सिर्फ शिक्षा ही नहीं, जीवन के उच्च आदर्शों की ओर अग्रसर एक प्रेरणादायी संस्थान है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon