नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

जनपद की तहसील बुढ़ाना में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में

1 min read

*जनपद की तहसील बुढ़ाना में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।* ——————————————————————— *जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर लिया जाए फीडबैक, शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निसतारण किया जाए*।

*————————————————-जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पत्रावलियों को अपडेट रखा जाए, तथा कोई भी पत्रावली पेंडिंग मे न रखी जाए।*

———————————————————————- मुजफ्फरनगर दिनांक 19 अप्रैल 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील बुढ़ाना के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड, भूमि विवाद, नगर पालिका, आरएम रोडवेज, नगर पंचायत से संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित ,पेंशन, विद्युत विभाग से संबंधित, सड़क आदि संबंधी शिकायतें प्राप्त हुए।

बुढ़ाना तहसील समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा शिकायत रजिस्टर का अवलोकन भी किया गया तथा शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर फीडबैक भी लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों तथा आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का ससमय व गुणवत्तापूर्ण एवं संतोष जनक निस्तारण करने हेतु समय-समय पर निर्देशित किया जाता रहा है, कुछ अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण न किया जा रहा है, जिससे जनपद की रैंकिंग खराब होती हैं, यदि ऐसे संबंधित अधिकारी अपने कार्य में सुधार नहीं लाते हैं, तो उनको प्रतिकूल प्रविष्टियां दिए जाने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण समाधान में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण व समयातर्गत तथा पारदर्शिता के साथ शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरतने के भी सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आइजीआरएस एवं संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत तो का गुणवत्ता पूर्वक समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए । उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए की शिकायत कंप्यूटर पर अपलोड होने से पहले शिकायत को अच्छी तरह से पढ़ लें उसके बाद ही कंप्यूटर पर अपलोड कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए यदि किसी स्तर पर कोई शिकायत का निस्तारण में लापरवाही बरती जाती या पेंडिंग में होती है, तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बढ़ती जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 8 शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित करते हुए निर्देशित किया कि पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता से शिकायत के सम्बन्ध में फीडबैक लें कि बह संतुष्ट है,और मौके का फोटो भी कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने तहसील बुढ़ाना के तहसीलदार न्यायालय एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय से संबंधित पत्रावलियों को देखा तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि पत्रावलियों को अपडेट रखा जाए, तथा कोई भी पत्रावली पेंडिंग मे न रखी जाए।

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देश भूषण,उप जिलाधिकारी बुढ़ाना श्री राजकुमार भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, तहसीलदार महेंद्र , क्षेत्राधिकार बुढ़ाना श्री गजेंद्र पाल सिंह,सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon