लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनहित,लोकहित, शहर हित में लिया
1 min read
लोकप्रिय जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनहित,लोकहित, शहर हित में लिया बेहतरीन फैसला अब चाट बाजार बेहतरीन अंदाज में लगेगा दूसरे स्थान पर
मुजफ्फरनगर 22 अप्रैल प्राप्त समाचार के अनुसार आज नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की दीवार साए में विगत कुछ दिनों से चल रहे चाट बाजार को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने दूसरे स्थान पर और बेहतरीन ढंग से लगाए जाने का निर्णय लिया है जिसकी पूरे जनपद में प्रशंसा और स्वागत किया जा रहा है विगत दिनों नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने शहर मुजफ्फरनगर के सौंदर्य करण और आम जनता की परवाह किए बगैर बाकायदा टेंडर करते हुए चाट बाजार का आगाज किया था हालांकि कुछ समय पश्चात ही नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को अपनी गलतियों का एहसास हो गया और नगर पालिका परिषद टेंडर की तिथि समाप्ति का इंतजार करने लगी जैसे ही अनुमति की तिथि समाप्त हुई तत्काल ही नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर में चाट बाजार को बंद कर दिया चाट बाजार बंद होते ही इस प्रकरण को लेकर जबरदस्त राजनीति शुरू हो गई भारतीय किसान यूनियन और कई संगठन मैदान में आ गए और शहर की परवाह किए बगैर चाट बाजार का समर्थन करने लगे आज इस प्रकरण को लेकर चाट विक्रेता बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के पास पहुंचे श्री उमेश मिश्रा ने चाट विक्रेताओ की तमाम समस्याओं को अत्यंत गंभीरता के साथ सुना और कहा कि उनका उद्देश्य आम जनता का ध्यान रखना है पूरे शहर मुजफ्फरनगर का ध्यान रखना है इसलिए उन्होंने लोकहित,शहर हित और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है कि यह चाट बाजार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के पास नहीं लगेगा बल्कि दूसरी जगह इसको लगाया जाएगा जो भी उचित सुविधाएं हैं वह भी चाट विक्रेताओं को उपलब्ध कराई जाएगी बेहतरीन चबूतरा बनवाया जाएगा सफाई की व्यवस्था की जाएगी ताकि चाट विक्रेताओ की रोजी-रोटी और बेहतर ढंग से चल सके लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के इस जनहित, लोकहित, नगर हित के फैसले से सभी ने खुशी जाहिर करते हुए इसको बहुत ही बेहतरीन फैसला बताया आम जनता का कहना है कि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के पास चाट बाजार के चलने से जहां आम रास्ते पर गंदगी हो जाती है वहीं दूसरी ओर वाहनों की भीड़ से और चाट खाने वाले दो पहिया वाहनों की भीड़ से पूरा रास्ता ही जाम हो जाता है और घंटो घंटो जाम की स्थिति हो जाती है चाट बाजार के कोई खिलाफ नहीं है परंतु चाट बाजार नगर पालिका परिषद के पास नहीं होना चाहिए जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा द्वारा बेहतरीन निर्णय लिया गया कि नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के पास चाट बाजार नहीं लगेगा, का पूरे मुजफ्फरनगर शहर की आम जनता द्वारा समर्थन किया जा रहा है और प्रशंसा भी की जा रही है आज जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा से जितने भी चाट विक्रेता मिलने गए और उनके नेता गण मिलने गए उन सभी ने जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा के निर्णय का हृदय से स्वागत किया मिली जानकारी के अनुसार
करीब एक हफ्ते से नगर पालिका के बाहर चाट बाजार का धरना प्रदर्शन जारी था लगातार कई संगठनों द्वारा चाट बाजार को नगर पालिका के खिलाफ समर्थन दिया गया तो वही आज उस धरने प्रदर्शन का समापन जनपद मुजफ्फरनगर के शानदार जानदार और लोकप्रिय जिला अधिकारी उमेश मिश्रा ने चाट बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करने के आदेश देकर समाप्त कर दिया लगातार चाट बाजार के बाहर लड़ाई झगड़ा जाम बदतमीजी वह जनप्रतिनिधियो कि गाड़ियां फस्ती थी जिसे आम लोगों में रोष बना हुआ था तो वहीं आमजन ने कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ डीएम उमेश मिश्रा से भी चाट बाजार की शिकायत की जिससे नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर श्रीमती डॉक्टर प्रज्ञा सिंह ने इस चाट बाजार का 31 मार्च को समाप्त हुए ठेकों को दोबारा ठेका न छुड़वाकर चाट बाजार को हटवा दिया नगर पालिका के खिलाफ चाट बाजार के व्यापारी अलग-अलग संगठनों से समर्थन लेकर नगर पालिका के बाहर धरने पर बैठ गए वई आज चाट बाजार के व्यापारियों ने डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की और अपनी समस्या बताई डीएम उमेश मिश्रा ने शहर की जनता के हितों में फैसले को ध्यान में रखते हुए चाट बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट करने के एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व ईओ प्रज्ञा सिंह को सख्त आदेश दिए और कहा कि इन चाट बाजार को दूसरी जगह शिफ्ट कराए उन्होंने पूरी सुरक्षा व्यवस्था पानी बिजली आदि अन्य व्यवस्थाएं उनके लिए मुहैया कराए जिसे चाट बाजार में सुरक्षा व्यवस्था रहे और आमजन वहां पर पहुंचे आज डीएम उमेश मिश्रा के इस आदेश से मुजफ्फरनगर की जनता को एक बड़ी राहत मिली है और लगातार डीएम उमेश मिश्रा की लोग लेकर इस फैसले को लेकर सराहना कर रहे हैं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के पास चाट बाजार के लगने से आम जनता बहुत ही परेशान थी क्योंकि रोज यहां झगड़े होते रहते थे और गंदगी की भी भरमार थी वास्तव में मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा ने यह फैसला लेकर आम जनता के हित में कार्य किया है वास्तव में जहां एक और जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की मंशा यह है कि मुजफ्फरनगर में सौंदर्य करण हो और यहां सड़कों पर जाम ना लगे आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो इन्हीं सब मुद्दों को लेकर लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा आज काफी सख्त नजर आए और कहा कि जनता को कोई ऐसी असुविधा उनके रहते हुए नहीं होने दी जाएगी आम जनता का हित सबसे ऊपर है और आम जनता का हित सर्वप्रथम है लोकप्रिय जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा के इस निर्णय का आम जनमानस द्वारा जबरदस्त समर्थन किया जा रहा है और जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की जोरदार ढंग से प्रशंसा भी की जा रही है


