ई-रिक्शा लूटकर चालक की हत्या करने वाले से पुलिस की
1 min read
ई-रिक्शा लूटकर चालक की हत्या करने वाले से पुलिस की मुठभेड़:किया लंगड़ा
मुजफ्फरनगर 2 मई प्राप्त समाचार के अनुसार
*थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ई-रिक्शा लूटकर चालक की हत्या कर शव को ईंख के खेत में छिपाने वाला 10 हजार रुपये का ईनामी घोषित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, लूटी गयी ई-रिक्शा व अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद।*
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमती रुपाली राव व थाना प्रभारी नई मण्डी श्री दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस टीम द्वारा ई-रिक्शा लूटकर चालक की हत्या कर शव को ईंख के खेत में छिपाने वाले 10 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड दिनांक 02.05.2025 को कूकडा रोड से घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लूटी गयी ई-रिक्शा तथा अवैध शस्त्र मय कारतूस बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 19.04.2025 को वादी श्री घसीटू पुत्र अभय राम निवासी कमलनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि उनका पुत्र शुभमपाल ई-रिक्शा चलाता है। दिनांक 15.04.2025 को उनके पुत्र शुभमपाल को अभियुक्तगण 1-सचिन पुत्र कर्मपाल निवासी अमित विहार, कूकडा थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर मूल निवासी सोहजनी जटान थाना तितावी, मुजफ्फरनगर 2-प्रवीन पुत्र वेदू निवासी गांधीनगर कूकडा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर मय ई-रिक्शा के अपने साथ ले गये थे तथा तब से उनका पुत्र घर नही लौटा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0स0 200/25 धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा टीम गठित कर शुभमपाल व अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। दिनांक 19.04.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त सचिन उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया था जिसकी निशादेही से मृतक शुभमपाल का शव मोरना के पास रजवाहे के किनारे ईंख के खेत से बरामद किया गया था। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही से उक्त अभियोग में धारा 140(3) बीएनएस का लोप करते हुए धारा 103,238,309(4) बीएनएस की वृद्धि की गयी थी तथा फरार अभियुक्त प्रवीन उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम निरंतर प्रयास कर रही थी।
दिनांक 02.05.2025 को थाना नई मण्डी पुलिस टीम कूकडा पुलिया पर चेकिंग कर रही थी तभी एक संदिग्ध बिना नम्बर की ई-रिक्शा जाती दिखायी दी जिसका पीछा पुलिस टीम द्वारा किया गया। पुलिस टीम को देखते ही ई-रिक्शा चालक द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* प्रवीन पुत्र वेदू निवासी गांधीनगर कूकडा थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर मूल निवासी ग्राम सोहजनी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी का विवरण-*
▪️लूटी गयी ई-रिक्शा
▪️01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर
*हत्या का कारण-* पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त सचिन व उसके ससुर प्रवीन द्वारा किसी व्यक्ति की किराये पर ई-रिक्शा तय करने औऱ कही दूर ले जाकर उससे ई-रिक्शा छीनकर उसकी हत्या करके कहीं जंगल में छिपा देने की योजना बनायी गयी थी। योजना के अनुसार अभियुक्तगण द्वारा शुभमपाल की रिक्शा 750 रुपये में बिहारगढ गांव में एक मंदिर में प्रशाद चढाने के लिए तय की गयी थी तथा शुभमपाल को उसके घर से ई-रिक्शा लेकर अभियुक्तगण बिहारगढ के लिए चले गये थे। आते समय दोनों अभियुक्तगण द्वारा मोरना से शराब खरीदी तथा शुभमपाल को पिलाई जिससे वह नशे में हो गया और पीछे बैठ गया था। ई-रिक्शा को प्रवीन चला रहा था। मोरना के पास रजवाहे के किनारे ईंख के खेत के पास अभियुक्तगण द्वारा ई-रिक्शा रोकी तथा शराब पिलाने के बहाने शुभमपाल को खेत में ले गये, खेत में शुभमपाल की हत्या कर दी तथा शव को वहीं पर गड्ढा खोदकर दबा दिया था। इसके उपरान्त प्रवीन ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया था।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चन्द थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
2. निरीक्षक अपराध श्री सतेन्द्र सिंह नागर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री संजय सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
4. उ0नि0 श्री मोहित सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
5. उ0नि0 श्री अनिल कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
6. है0का0 318 सुशील कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
7. है0का0 236 अजीत कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
8. है0का0 317 कमलजीत थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
9. है0का0 794 पुष्पेन्द्र मावी थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
10. का0 872 सोहनवीर सिंह थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
11. का0 2057 लौकेन्द्र थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
12. का0 1489 मुनेश कुमार थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।
*नोट-* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीन उपरोक्त थाना नई मण्डी पर पंजीकृत मु0अ0स0 200/25 धारा 103,238,309(4) बीएनएस में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।


