नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

माननीय प्रभारी मंत्री जी ने जन कल्याणकारी योजनाओं का


*माननीय प्रभारी मंत्री जी ने जन कल्याणकारी योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।* ———————————————— *माननीय प्रभारी मंत्री जी ने निर्माणाधीन ओवर ब्रिजका निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश।*

——————————————–

*माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा समोली ग्राम के गौशाला का किया गया निरीक्षण*

================================

*रायपुर नगली में कंपोजिट विद्यालय एवं पंचायत भवन का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

===============================

*ग्राम पंचायत नावला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर निरीक्षण निरीक्षण कर चिकित्सकों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

================================

 

 

मुजफ्फरनगर 2 मई 2025 माननीय जनपद के प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री, उर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने आज जनपद में पहुंच कर तहसील खतौली के प्राथमिक विद्यालय,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील, जन कल्याणकारी योजनाओं के निर्माण कार्यों आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। माननीय मंत्रीजी ने ग्राम पंचायत रायपुर नगली में कंपोजिट विद्यालय एवं पंचायत भवन का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

माननीय प्रभारी मंत्री जी ने तहसील खतौली स्थित ग्राम टबीटा में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदाई व संस्था को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाए।

माननीय प्रभारी मंत्री जी ने तहसील खतौली का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तहसील में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने तहसील में सूचना पट को देखा और निर्देश दिए सूचना पट पर सार्वजनिक सूचनाओं को नियमानुसार लगाया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी खतौली को निर्देश दिए की जनसुनवाई रजिस्टर अपडेट रहे, कोई भी शिकायत पेंडिंग में ना रहे,प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण एवं नियमानुसार निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए खतौली के पास टूटी सड़क को सही करवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिए सभी पत्रावलियां अपडेट रहें तथा सुव्यवस्थित ढंग से रखी जाए।

माननीय प्रभारी मंत्री जी ने तहसील खतौली के अंतर्गत नावला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री जी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं उचित पाई गई। माननीय मंत्री जी को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज 43 मरीज देखा गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी दवाइयां मौजूद हैं और मरीजों को बैठने के लिए चेयर हैं, मरीज को भर्ती करने के लिए 6 वैड की व्यवस्था है, पीने की पानी आदि की व्यवस्था है। माननीय प्रभारी मंत्री जी ने निर्देश दिए मरीज के कुशल पूर्वक व्यवहार किया जाए। मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में सभी दवाइयां उपलब्ध रहें। उन्होंने मरीजों को कोई भी किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इस तरह के कार्य किये जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी,तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील तेवतिया, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार आदि सहित अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon