पगड़ी की लाज रखी किसानों ने उमड़ा जन सैलाब
पगड़ी की लाज रखी किसानों ने उमड़ा जन सैलाब:मूंछों की लड़ाई में चौधरी राकेश टिकैत बने विजेता। मुजफ्फरनगर 3 मई प्राप्त समाचार के अनुसार विगत दिनों पहलगाम कश्मीर में हुई आतंकी घटना के विरोध में मुजफ्फरनगर बैंड का आह्वान तमाम व्यापारियों और आम जनता द्वारा किया गया था और नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के परिसर में एक जनसभा भी रखी गई थी जिसमें पहलगाम आतंकी घटना का जबरदस्त विरोध करते हुए प्रदर्शन ही किया गया इस पर दर्शन में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और बैंड का समर्थन करते हुए बयान भी देने लगे इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने चौधरी राकेश टिकैत का जबरदस्त विरोध करना शुरू कर दिया और उन्हें भाषण देने नहीं दिया इसी दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने चौधरी राकेश टिकैत को पीछे के रास्ते से गेट तोड़ते हुए सुरक्षित बाहर निकाल दिया इस दौरान एक युवक का हाथ लगने से चौधरी राकेश टिकैत की सर की पगड़ी भी गिर गई हालांकि इस व्यक्ति ने चौधरी राकेश टिकैत को अपने हाथों से पगड़ी पहना दी जैसे तैसे करके मुजफ्फरनगर पुलिस के जवानों ने चौधरी राकेश टिकैत को सुरक्षित बाहर निकाल लिया इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने प्रदर्शन स्थल से जाते हुए घोषणा की कि कल वह इससे भी कहीं बड़ा कार्यक्रम करेंगे और जन आक्रोश ट्रैक्टर रैली भी निकाली जाएगी। अपनी घोषणा के अनुरूप आज राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के मैदान में आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आह्वान पर किसने की विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें मुजफ्फरनगर के समाजवादी पार्टी से क्षेत्रीय सांसद चौधरी हरेंद्र मलिक एवं एक से बढ़कर एक राजनीतिज्ञ पधारे सभी ने कल हुए चौधरी राकेश टिकैत के अपमान की जमकर निंदा की और कहा कि किसी भी हालत में इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आज सवेरे से ही राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में किसानों का जन सैलाब उमड़ पड़ा अनगिनत ट्रैक्टर सामूहिक रूप से रैली के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के मैदान में पहुंचे इस दौरान पूरे शहर मुजफ्फरनगर में कई स्थानों पर रास्ते जाम की स्थिति बन गई परंतु जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा और डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेंद्र बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार और सिटी कप्तान श्री सत्यनारायण प्रजापत एवं पुलिस अधीक्षक देहात श्री आदित्य बंसल और नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप एवं सीओ सिटी श्री राजू साव भारी पुलिस बल के साथ पूरे शहर में भ्रमण करते रहे और सुरक्षित वातावरण स्थापित करते रहे स्वयं जिला अधिकारी श्री उमेश मिश्रा और डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह लगातार सड़कों पर मौजूद रहे और सुरक्षा का जायजा लेते रहे राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के मैदान में किसानों की रैली समाप्त होने के पश्चात सभी किसान बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों का ऐतिहासिक मार्च निकालते हुए टाउन हॉल पहुंचे और वहां एक जनसभा की और कहा कि हमने जो घोषणा की थी उसमें हम सफल हो गए हैं इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा की उन्हें अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना था जो ऐतिहासिक सफलता के साथ हो गया है इस दौरान उन्होंने सभी का आभार भी जताया उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत पुरकाजी के अध्यक्ष और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव श्री जहीर फारूकी एडवोकेट ने लगातार उपस्थित रहकर तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं किसानों के इस जन सैलाब को ऐतिहासिक सफलता प्रदान कराई चेयरमैन पुरकाजी श्री जाहिर फारूकी एडवोकेट और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने जो रणनीति बीती रात फाइनल की थी उसी का परिणाम है कि आज किसानों की जन आक्रोश रैली ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुई खल की राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के मैदान में जिस समय सभा चल रही थी इस समय भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत कि अचानक तबीयत बिगड़ गई जिस कारण उन्हें तुरंत ही डॉक्टर के पास जाना पड़ा अब वह स्वस्थ हैं कुल मिलाकर चौधरी राकेश टिकैत मूंछों की इस लड़ाई में विजेता बन गए हैं और ऐतिहासिक सफल भी हुए हैं मिली जानकारी के अनुसार इस रैली के समाप्त होने के बाद जनपद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है पुलिस की व्यवस्थाओं की पूरे जनपद में प्रशंसा की जा रही है मिली जानकारी के अनुसार जीआईसी ग्राउंड किसान पंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सभी का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद किया,
किसान पंचायत में मेरठ सरधना के सपा विधायक अतुल भी पहुंचे थे
किसानों का लगातार पंचायत में पहुंचना जारी रहा
खतौली से आरएलडी विधायक मदन भैया भी मंच पर पहुंचे थे।
मुज़फ्फरनगर; रालोद विधायक राजपाल बालियान भी भाकियू की महापंचायत में पहुचे थे। किसानों के दिग्गजों ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता
राकेश टिकैत को मंच पर पहनाई गई पगड़ी पहना कर सम्मानित किया
मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान किसान पंचायत सभा स्थल पर पहुंचे चौधरी राकेश टिकैत जी ने एक बार फिर कहा कि वह स्वाभिमानी इंसान है और अपमान कभी सहन नहीं कर सकते
चौधरी राकेश टिकैत जी का किसान पंचायत में पहुंचे सपा सांसद हरेंद्र मलिक,खतौली विधायक मदन भैया,बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान मेरठ सरधना विधायक अतुल प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों किसान नेताओं ने पगड़ी पहनाकर स्वागत व सम्मानित किया
पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी भी मंच पर लगातार मौजूद रहे
तेज धूप में पंचायत में हजारों की भीड़ मौजूद रही
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने मंच से भाषण देते हुए कहा जो कुछ टाउन हॉल में हुआ है इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है और इसे सहन नहीं किया जाएगा
आज के कार्यक्रम की हास्यास्पद बाते रही
१.चौधरी राकेश टिकैत को हिन्दू सर्टिफिकेट लेने शिव चौक पर माथा टेकना पड़ा उन्होंने कहा मैं सर्टिफिकेट लेने आया हूं
२. मंच पर सभी लोग चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे राकेश टिकैत की जिसने पगड़ी पर हाथ डाला वह बड़ा आतंकवादी था उसको छोड़ा नहीं जाएगा
3. मगर राकेश टिकैत ने कहा इस बार हम सबको माफ करते हैं
4. नरेश टिकैत ने कहा हमने किसी को नहीं बुलाया खुद अपने आप चल कर आए हैं
5. मुजफ्फरनगर के समस्त दुकानदारों ने पूर्ण रूप से अपनी दुकानों को खोला
6. इस पंचायत में सभी लोग आतंकवादियों को भूल गए 28 बेगुनाह लोगों की मौत का कोई जिक्र करने को तैयार नहीं
7. किसी ने भी यह मांग नहीं रखी कि हमारे देश के प्रधानमंत्री को तुरंत पाकिस्तान पर हमला कर देना चाहिए
8. मांगेराम त्यागी भी अपना दुखड़ा रोते रहे और अपने समाज की बात करते रहे हिंदुस्तान की शहीदों की कोई बात उनके मुंह से भी नहीं निकली
9. कल चौधरी राकेश टिकैत ने ऐलान किया था टाउन हॉल के मैदान से एक ट्रैक्टर रेली निकलेगी जो ऐतिहासिक होगी
10. राकेश टिकैत के बयान से उपस्थित विधायक एमपी जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष और भारी भीड़ में उपस्थित अनेक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता भौचक के रह गए जब उन्होंने कहा हमने किसी को नहीं बुलाया
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने हजारों की भीड़ के साथ टाउन हॉल पहुंचकर राष्ट्रगान गाया और सभी का धन्यवाद किया!!*
*भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ने कहा हम कोई निर्णय लेने नहीं आए थे सिर्फ अपनी ताकत दिखानी थी दिखा दी*कुल मिलाकर भारतीय किसान यूनियन का ट्रैक्टर मार्च ऐतिहासिक रहा और किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी मुजफ्फरनगर जिला पुलिस और प्रशासन के तमाम अधिकारी और पुलिसकर्मी बधाई के पात्र हैं कि सुरक्षा के माकूल इंतजाम उन्होंने करके इस कार्यक्रम को सुरक्षित एवं ऐतिहासिक सफलता प्रदान करने में भारी सहयोग किया


