नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

श्री राम जी द्वारा पूजित अक्षत को घर-घर पहुँचाया।

1 min read

श्री राम जी द्वारा पूजित अक्षत को घर-घर पहुँचाया।

आज दिनांक 1-1-2024 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने श्री राम जी की अयोध्या नगरी से आए पूजित अक्षत को गाँधी कॉलोनी के प्रत्येक घर में जाकर इसका वितरण किया और मोहल्ले वासियों से निवेदन किया कि इन पूजे हुए चावलों को अपने मंदिर में रखें और साथ ही साथ जब कभी भी चावल बनाएं तो इसको प्रसाद के रूप में भी इस्तेमाल करें और उन सबसे यह भी निवेदन किया की 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सभी लोग उस दिन दिवाली की तरह इस उत्सव को मनाये, घर मे दीये जलाए, पटाखे बजाये, मिठाई वितरण करे और 11बजे से 1 बजे तक अपने नजदीकी मंदिर में जाकर आरती करें और हर्षोल्लाह से भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को मनाये । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने यह संकल्प लिया है कि भारतवर्ष के प्रत्येक जिले, कस्बे, गांव तक इन पूजित अक्षत को पहुंचाया जाए और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य रूप में भारतवर्ष के प्रत्येक कोने में मनाया जाए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश साई, विजय वर्मा, दिनेश पुंडीर, सुंदर राजदेव, नितिन भाटिया आदि लोग उपस्थित थे।

विजय वर्मा

जिला अध्यक्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच 🙏🙏

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Right Menu Icon