नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
June 22, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

भू-माफियाओं से त्रस्त पीडित परिवार ने डीएम से लगाई इच्छा मृत्यू की गुहार

1 min read

भू-माफियाओं से त्रस्त पीडित परिवार ने डीएम से लगाई इच्छा मृत्यू की गुहार
-पीडित ने भू-माफियाओं द्धारा कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाने का प्रयास करने की शिकायत की थी
-भू-माफियाओं को खाकी या खादी का संरक्षण मिलने की आशंका जताते हुए सख्त कार्यवाही कर इंसाफ दिलवाये जाने की गुहार
मुजफ्फरनगर। भू-माफियाओं से त्रस्त पीडित परिवार ने जिलाधिकारी-एसएसपी से इच्छा मृत्यू की गुहार लगाई हैं। पीडितों ने भू-माफियाओं को खाकी या खादी का संरक्षण मिलने की आशंका जताते हुए सख्त कार्यवाही कर इंसाफ दिलवाये जाने की गुहार लगाई है। पीडित परिवार ने जल्द इंसाफ न मिलने और भू-माफियाओं को सलाखों के पीछे न भेजने पर परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी हैं। शनिवार को कस्बा बुढाना निवासी पीडित आबाद खान ने परिवार के साथ मिलकर मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भू-माफियाओं द्वारा किये जा रहे उत्पीडन व पुलिस प्रशासन द्वारा मूख बधिर बन तमाशा देखने का आरोप लगाया हैं। पीडित आबाद ने बताया कि वह गत पांच मई को शाम के समय अपने घर से दूध लेने के लिए निकला था। आरोप हैं कि पडोस में रहने वाले दबंग भू-माफियाओं नफीस पुत्र नामालूम, साबिर पुत्र उमर, अमन पुत्र अनीस, गुडडी पत्नी अनीस, फिरोज पुत्र रहीस, खुशनसीब पत्नी नफीस, हसीन पुत्र जमीर, आमिर पुत्र जमीर द्वारा लाठी डंडो व धारदार हथियारों से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया गया। वहीं मारपीट के दौरान शौर शराबा सुनकर पीडित आबाद के घर से अन्य परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गये। पीडित ने बताया कि दबंग भू-माफिया पहले से ही रंजिश रखता हैं क्योकि भू-माफियाओं द्वारा अपनी दबंगई दिखाते हुए कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाने का प्रयास कर रहे थे। पीडित द्वारा कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के विरोध करते हुए आवाज उठाने के कारण भू-माफिया रंजिश रखने लगा और जान से मारने की फिराक में हर रोज नये नये तरीके खोजने लगा। आरोप हैं कि दबंगों द्वारा अपने परिवार की महिलाओं को आगे कर पीडितों पर जानलेवा हमला किया गया। पीडित आबाद ने बताया कि लाठी डंडो से मारपीट के दौरान पीडित का एक दांत भी टूट गया और सर में भी करीब पांच टांके आये हैं। इसके अलावा आरोपित गुडडी ने पीडित आबाद खान के हाथ को बुरी तरह से चबा लिया गया। आरोप हैं कि मारपीट के दौरान बुरी तरह से घायल आबाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला चिकित्सालय में भी दबंगों द्वारा पीडित पर हमला करने का प्रयास किया गया जो नाकाम रहा। पीडितों ने भू-माफियाओं को खाकी या खादी का संरक्षण मिलने की आशंका जताते हुए सख्त कार्यवाही कर इंसाफ दिलवाये जाने की गुहार लगाई है। पीडित परिवार ने जल्द इंसाफ न मिलने और भू-माफियाओं को सलाखों के पीछे न भेजने पर परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी हैं।
*रसूकदारों के इशारों पर बेगुनाहों पर भी कराये जा रहे फर्जी मुकदमें*
पीडित आबाद ने पत्रकार वार्ता के दौरान आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान अपने फोन से वीडियों बना रहे पडोसी आजम खान पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया गया हैं। उन्होने बताया कि यदि दबंगों के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज को दबाया जायेगा तो फिर दबंगों के खिलाफ अपनी आवाज को कोई भी बुलंद नही कर पायेगा। पीडितों ने पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही पर भी असंतुष्टी जताते हुए साज करने का आरोप लगाया हैं। उन्होने कहा कि मारपीट का वीडियों वायरल होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन तमाशबीन बना बैठा हैं। पुलिस की कागजी कार्यवाही से नाखुश पीडितों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से गुहार लगाई हैं कि आपके राज में भू-माफियाओं का बोलबाला कैसे हो रहा हैं। भाजपा की योगी सरकार में एक और जहां आये दिन भू-माफियाओं पर कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का कार्य किया जा रहा हैं, लेकिन जनपद के कस्बा बुढाना में भू-माफियाओं को खादी या खाकी में से आखिर किसका संरक्षण मिल रहा है जो कब्रिस्तान जैसे पवित्र स्थानों पर भी कार्यवाही की जा रही हैं। पीडित ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि पडोसी आजम खान बेगुनाह हैं वह मारपीट के दौरान केवल मौके की वीडियों बना रहा था जो दबंगों के विरूद्ध अपने फोन में सबूत जुटाने का कार्य किया इसके अलावा कुछ नही, लेकिन दबंग भू-माफियाओं ने सिर्फ आजम खान पर हमला किया बल्कि जान से मारने की भी धमकी दी जा रही हैं। आरोप हैं कि गत पांच मई से आज तक निरंतर आजम को झगडे का वीडियों फोन से डिलीट करने को लेकर दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon