मुजफ्फरनगर के होनहार युवा फिल्म एक्टर आयुष्मान सक्सेना की
1 min read
मुजफ्फरनगर के होनहार युवा फिल्म एक्टर आयुष्मान सक्सेना की क्राईम वेब सीरीज ,,नॉक नॉक कौन है,, हुई रिलीज़,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,, मुजफ्फरनगर 23 मई प्राप्त समाचार के अनुसार मुजफ्फरनगर के आयुष्मान सक्सेना एक बार फिर रिलीज हुई क्राइम वेब सीरिज ‘नाॅक नाॅक कौन है?’ में अपने अभिनय का लोहा मनवाएंगे। एक तरफा इश्क, जलन और मोबाइल ऐप्स की खतरनाक दुनिया को प्रदर्शित करती यह वेब सीरिज आप अमेजन एम.एक्स प्लेयर स्टीम पर फ्री में देख सकेंगे। युवा अभिनेता आयुष्मान सक्सेना की माने तो रोमांच और खौफ के मंजर को दर्शाती सीरिज दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।
नई वैब सीरिज ‘नाॅक नाॅक कौन है?’ का खतरनाक ट्रेलर आने के बाद से दर्शक उसे देखने के लिए काफी उत्साहित थे। गुरूवार को यह सीरिज रिलीज हुई तो दर्शकों ने उसे हाथों-हाथ लिया है। अनिरू( राजधरकर के डायरेक्शन में बनी इस वेब सीरिज में आध्या आनंद, कुश जोतवानी और अर्जुन देशवाल के साथ मुजफ्फरनगर का आयुष्मान सक्सेना मुख्य भूमिका में है। विभिन्न कंपनियों के विज्ञापनों के साथ ख्वाब, मेरी जान, रसभरी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय की धाक जमाने वाले अभिनेता आयुष्मान सक्सेना वेब सीरिज ‘नाॅक नाॅक कौन है?’ में नए रोल में नजर आएंगे। क्राइम वेब सीरिज एक मोबाइल एप से जुड़ी है, जिसके जरिए किस तरह एक के बाद एक जुर्म को अंजाम दिया जाता है। सस्पेंस से भरी सीरिज के आखिरी क्षणों में जाकर ही इस किलर के चेहरे से नकाब से पर्दा उठेगा। अभिनेता आयुष्मान सक्सेना ने बताया कि दर्शकांें को वेब सीरिज की कहानी पसंद आएगी। सीरिज में नये रोल के लिए उन्होंने बाॅडी बिल्डिंग के जरिये अपना 10 से 15 किलो वजन भी बढ़ाया है। दूसरा सीरिज में वेस्ट यूपी की भाषा की झलक भी साफ नजर आयेगी। युवाओं के लिए यह सीरिज कई संदेश लेकर आयी है। खासतौर से मुजफ्फरनगर के लोगों का प्यार और आशीर्वाद उन्हें सदा ही मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। मुजफ्फरनगर में जन्मे आयुष्मान अभिनेता के साथ माॅडल भी है। उनके पिता संजय सक्सेना प्रसि( ज्योतिषाचार्य है और मां रानी सक्सेना गृहणी होने के साथ पालिका की राजनीति में भी अच्छा मुकाम रखती है। बेटे के इस नई सीरिज और कामयाबी को लेकर पिता ज्योतिषाचार्य संजय सक्सेना और मां रानी सक्सेना काफी गद्गद है। आयुष्मान के करीबियों और शुभ चिंतकों ने मिठाई वितरित कर आयुष्मान सक्सेना को नई सीरिज की शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर के होनहार युवा कलाकार आयुष्मान सक्सेना विगत लंबे समय से मुंबई और पुणे में रहकर फिल्मों के लिए कार्य कर रहे हैं और कई सीरियल में भी आ चुके हैं यह क्राईम वेब सीरीज बहुत ही बेहतरीन सीरीज मानी जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि यह क्राइम सीरीज आगे आने वाले दिनों में काफी सफलता भी हासिल करेगी मुजफ्फरनगर के होनहार कलाकार आयुष्मान सक्सेना का इस क्राईम वेब सीरीज में महत्वपूर्ण किरदार है जो सभी को पसंद ही आ रहा है साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद का नाम भी पूरे देश में रोशन हो रहा है दैनिक सूरज केसरी परिवार द्वारा इस होनहार युवा फिल्म एक्टर आयुष्मान सक्सेना को बधाइयां दी गई हैं एवं शुभकामनाएं भी दी गई हैं और उम्मीद की गई है कि मुजफ्फरनगर का यह कलाकार अपने अभिनय से पूरे देश में मुजफ्फरनगर का नाम रोशन करेगा


