मुजफ्फरनगर के खामपुर गांव में हो रही चकबंदी में भारी धांधली; वरिष्ठ किसान नेता कुशल वीर सिंह ने
1 min read
मुजफ्फरनगर के खामपुर गांव में हो रही चकबंदी में भारी धांधली; वरिष्ठ किसान नेता कुशल वीर सिंह ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर 27 जून प्राप्त समाचार के अनुसार आज भारतीय किसान यूनियन राजनीति के वरिष्ठ युवा नेता श्री कुशाल वीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में थाना छप्पर के अंतर्गत ग्राम खानपुर के किसान जिला कचहरी पहुंचे और ग्राम खानपुर में चल रही चकबंदी में रिश्वतखोरी धड़लेबाजी और घोटालों की जांच हेतु जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को एक ज्ञापन दिया जिसकी भाषा इस प्रकार है श्रीमान जिलाधिकारी महोदय
जनपद- मुजफ्फरनगर
श्रीमान जी,
निवेदन है कि प्रार्थी ग्राम खामपुर थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर का निवासी है प्रार्थी ग्राम कोलाहेडी परगना पुरछपार तहसील व जिला मुजफ्फरनगर का काश्तकार है ग्राम कोलाहेडी में चकबंदी चल रही थी माननीय न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी मुजफ्फरनगर की अपील सं0-265 आर०टी० व 191 आर०टी० में 31.01.2024 को आदेश पारित किया गया था बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी के आदेश दिनांक-31.01.2024 के विरूद्ध न्यायालय डी०डी० सी० मुजफ्फरनगर के यहाँ निगरानी संख्या-94 सन्-2024 सईदुज्जमा बनाम् शहाना प्रवीन दायर की जो 29.06.2024 को डी०डी०सी० महोदय द्वारा खारिज कर दी गई बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी के आदेश दिनांक 31.01.2024 के अनुपालन में लेखपाल नवनीत कुमार व चकबंदीकर्ता मेनपाल सिंह द्वारा पैमाईश करके कब्जा परिवर्तन करा दिया गया था घटना दिनांक 26.06.2025 को लेखपाल सन्नी कुमार व चकबंदीकर्ता राजकुमार द्वारा ग्राम कोलाहेडी परगना पुरछपार जिला मुजफ्फरनगर के चक संख्या 566 व चक सं0-271 में खडी ईख की फसल को गांव के शिवकुमार, कुशलपाल पुत्रगण तारासिंह व अर्जुन सिंह पुत्र यशपाल ने जबरदस्ती जोत दिया है जिससे प्रार्थी की बोई हुई फसल को काफी नुकसान हुआ है चकबंदी कर्ता राजकुमार व सन्नी
कुमार लेखपाल ने पक्षगण को पैमाईश के बारे में कोई समन या सूचना किसी प्रकार की नही दी। न्यायहित में चकबंदीकर्ता राजकुमार व लेखपाल सन्नीकुमार व शिवकुमार आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जानी आवश्यक है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि चकबंदीकर्ता राजकुमार व लेखपाल सन्नीकुमार व शिवकुमार आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्यवाही करने के आदेश पारित करने की कृपा करे, कृपा होगी।
दिनांक-27.06.2025
9917514545 صدرت حسین प्रार्थी
99275115651عبد الو
तसदुक हुसैन पुत्र शरफूदीन अब्दुल वहीद पुत्र मौ० मौमीन ग्राम खामपुर काश्तकार कोलाहेडी थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर मो0नं0-9927369702


