नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के 15 विद्यार्थियों का हुआ चयन

1 min read

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के 15 विद्यार्थियों का हुआ चयन

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कम्पनी एस0एल0एम0जी0 ब्रवेजेज कोकोकोला प्रा0 लि0 द्वारा इंजीनियरिंग एवं एम0बी0ए0 के छात्र/छात्राओं को कैम्पस प्लेसमैंट हेतु आमन्त्रित किया गया। कम्पनी के वरिष्ठ एच0आर0 मैनेजर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव अमित त्यागी, असिस्टेंट मैनेजर एच0आर0 मिस कोमल बिष्ट तथा अतुल कुमार की संयुक्त टीम ने प्लेसमेंट प्रक्रिया को सम्पूर्ण कराया जिस हेतु बी0टेक0, एम0बी0ए0 तथा अन्य विधाओं के छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्लेसमेंट प्रक्रिया के आरम्भ में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ0 एस0 एन0 चौहान तथा ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट के चीफ कोऑर्डिनेटर आशीष चौहान ने कम्पनी प्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

प्लेसमेंट प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में सभी अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट टीम के अधिकारियों द्वारा कम्पनी प्रोफाइल, जॉब प्रोफाइल, कार्यक्षेत्र तथा सैलरी आदि के विषय में जानकारी दी। इसके उपरान्त अतुल कुमार द्वारा पी0पी0टी0 के माध्यम से विद्यार्थियों को कोकाकोला कम्पनी की वैल्यूज़ व अडॉप्टेशन स्कीम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तीन दशकों से अधिक की विरासत के साथ हमें भारत में कोकाकोला के समृद्ध इतिहास का हिस्सा होने पर गर्व है। हमारी यात्रा गुणवत्ता, नवाचार और हमारे ग्राहकों, उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम मूल्य प्रदान करने की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। इसके बाद छात्र/छात्राओं का गु्रप डिस्कशन तथा क्रमशः तकनीकी साक्षात्कार हुआ। तृतीय चरण में प्रथम दो चरणों के अन्तर्गत चयनित छात्र/छात्राओं का प्लान्ट अधिकारियों द्वारा ऑनलाईन साक्षात्कार लिया गया जिसमें बीटेक व एमबीए के 15 छात्र/छात्राओं का अन्तिम रूप से चयन किया गया। उत्कृष्टता के आधार पर अन्तिम रूप से चयनित हुए छात्र/छात्राओं में बीटेक से अनिकेत भार्गव, मयंक धीमान, वीरसन आदि तथा एमबीए से सारा महक, अनुष्का आदि रहे।

चयनकर्ताओं की टीम ने श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के छात्र/छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके ज्ञान का स्तर कम्पनी की मांग के अनुरूप है तथा वे सभी छात्र/छात्राएं अनुशासित हैं। चयन प्रक्रिया में सहयोग के लिये उन्होंने श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज की सराहना की। कम्पनी द्वारा 3.5 एल0पी0ए0 तक के वेतन का ऑफर लैटर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उनका उत्सावर्द्धन किया। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के सचिव श्री संकल्प कुलश्रेष्ठ जी ने यह भी कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित, अनुशासित एवं अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर हो सकें। अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें एवं संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित किये जाने वाले प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करते रहना चाहिए।

संस्थान के निदेशक डॉ0 एस0एन0 चौहान ने बताया कि श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में इस वर्ष ऑन कैम्पस 17 तथा ऑफ कैम्पस 23 कम्पनियों ने छात्र/छात्राओं का वृहद स्तर पर चयन किया। श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग निरन्तर प्रगति के पथ पर है और क्षेत्र ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है जिसका श्रेय संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ को जाता है क्योंकि तकनीकी व उच्च शिक्षा के प्रति उनका समपर्ण सदैव पथ प्रदर्शक का कार्य करता है।

इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कोलेजेज, मुजफ्फरनगर एकीकृत परिसर के फिरोज अली, विभागाध्यक्ष, सिविल इंजी0, डॉ0 अंकुर कुमार, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रिकल इंजी0, इं0 कनुप्रिया, विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजी0, पवन चौधरी, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजी0 ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया एवं सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामानाएं दीं।

संस्था के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉर्डिनेटर प्रो0 आशीष चौहान ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुडे़ रहकर टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया एवं सभी चयनित छात्र/छात्राओं को बधाई दी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन इं0 नितिशा त्यागी ने किया। मुख्य प्लेसमेंट अधिकारी आशीष चौहान के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चित्रा श्रीवास्तव, सचिन कुमार, विकसित कुमार, विकुल कुमार एवं विभिन्न पाठ्यक्रमों के सभी प्रवक्ताओं का विशेष योगदान रहा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon