बुढ़ाना सीएचसी पर आयुष्मान कार्ड बनाने में रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों का हंगामा
1 min read
बुढ़ाना सीएचसी पर आयुष्मान कार्ड बनाने में रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों का हंगामा
-बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 3 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार कस्बे के सरकारी अस्पताल पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर हंगामा प्रदर्शन किया। आरोप है कि अस्पताल में गरीब लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पैसों की मांग की जा रही है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, हिमांशु संगल आदि ने उच्चाधिकारियों को अवगत करा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।