आंवली कला में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन
1 min read
*आंवली कला में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन
*
*अखिल भारतीय साहित्य परिषद के रचनाकारों ने किया काव्यपाठ*
भवानीमंडी:- नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आंवली कला में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के संयोजक परिषद के कवि राकेश शर्मा ने बताया कि आंवली कला में रेडियो श्रोता संघ बकानी खुर्द व ग्राम पंचायत आंवली के संयुक्त तत्वाधान में परिषद की काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें भवानीमंडी झालावाड़ शामगढ़ गरोठ से पधारे रचनाकारों ने काव्य पाठ किया।
काव्य गोष्ठी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि राकेश नैयर पूर्व अध्यक्ष साहित्य परिषद झालावाड़,विशिष्ट अतिथि सुरेश निगम अध्यक्ष साहित्य परिषद झालावाड़,राजेन्द्र प्रसाद अध्यक्ष सुधाकर साहित्य परिषद रहे। मंचासीन अतिथियों ग्राम पंचायत सरपंच पर्वत लाल मेहर, जी एस एस अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता कल्याणमल मेघवाल उप प्रधानाचार्य भवानीमंडी इकाई अध्यक्ष डॉ. राजेश पुरोहित की गरिमामय उपस्थिति रही।
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने माँ सरस्वती की पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन किया। सरस्वती वंदना कवि राकेश शर्मा ने की।
तालिब शामगढी ने शायराना अंदाज में ग़ज़ल सुनाई।पप्पू सोनी ने देशभक्ति गीत सुनाए। नवोदित कवयित्री पूजा गाडुलिया ने माँ पर कविता पढ़ी।सुनील राठौर ने चुटीले व्यंग्य सुनाए।उमेश आंजना ने माता पिता की सेवा करो कविता में बताया।डॉ. फरीद ने गज़लें सुनाई।गीतकार राकेश थावरिया ने भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुति दी।दर्शन सिंह होरा ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्यपाठ किया।डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने कौमी एकता पर काव्य पाठ करते हुए कविता पढ़ी कि करे अगर पडौसी से दोस्ती तो मिसाल हो जाए,राम और रहमान मिले गले सभी एक हो जाए।वीर रस के कवि राजेन्द्र आचार्य राजन ने दाम्पत्य पर काव्य पाठ किया।नंदकिशोर मेहरा ने गीत प्रस्तुत किया। राजेश मेहरा बालचन्द मेहरा हरीश विश्वकर्मा गरोठ भेरूलाल नागर नखराला मिश्रोली शोभाराम शोभित सुनेल ने काव्य पाठ किया।
आंवली कला के ही राकेश शर्मा के साल के अंतिम दिन राजकीय वरिष्ठ अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त होने पर राकेश शर्मा को ग्राम पंचायत की ओर से रामेश्वर गुप्ता व पर्वत लाल मेहर ने सम्मानित किया साथ ही काव्य गोष्ठी में पधारे सभी मनीषियों ने श्री राकेश शर्मा को माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
*