आज से होगा श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन
1 min readआज से होगा श्रीमद् भागवत सप्ताह का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) : दैनिक सूरज केसरी : हरीश शर्मा -: उपखण्ड के ग्राम पाटोदा में श्रीमद् भागवत सप्ताह महायज्ञ का आयोजन 5 जनवरी शुक्रवार से 11 जनवरी गुरुवार तक किया जाएगा। जानकारी देते हुए गौशाला अध्यक्ष गोपाल चौमाल ने बताया कि जिसकी कलश यात्रा 5 जनवरी शुक्रवार सुबह 9:15 बजे ठाकुर जी महाराज के मंदिर से कथा स्थल श्री राधाकृष्ण गौशाला तक निकली जाएगी। यह आयोजन सभी ग्रामवासी के सहयोग से किया जा रहा है। कथा का रसपान पंडित विनोद शास्त्री लक्ष्मणगढ़ वाले व्यास पीठ से करवाएंगे। कार्यक्रम की तैयारी की संगोष्ठी में गोपाल चौमाल, नानूराम कुमावत, सुरजन सिंह, सुल्तान डोटासरा, सुभाष चौमाल, मोती डोटासरा, महेश इंदौरिया, पोपी शर्मा दुर्गेन्दर सिंह, मुकुंद चौमाल, सुभाष पंडित, जितेंद्र इंदौरिया सहित अनेक युवा सम्मिलित रहे
।

