नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
May 9, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

प्रयाग महाकुंभ में संविधान गैलरी में शामिल हुए मास्टर विजय सिंह

1 min read

• प्रयाग महाकुंभ में संविधान गैलरी में शामिल हुए मास्टर विजय सिंह

 

• धार्मिक पुस्तकों के साथ ” संविधान ” भी घरों में होना चाहिए- मास्टर विजय सिंह•

 

प्रयाग इलाहाबाद :- भ्रष्टाचार व भूमाफियाओं के विरुद्ध 29 साल से दुनिया के सबसे लंबे मुजफ्फरनगर धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह ने प्रयाग महाकुंभ मे कल्पवास के नो वे दिन आज ” संविधान गैलरी ” के पंडाल में एक कार्यक्रम का आयोजन में हिस्सा लिया, जिसका मुख्य उद्देश्य संविधान पर विस्तृत चर्चा है, तथा संविधान गैलरी में हमारे भारत गणराज्य की 26 जनवरी 1950 से लेकर अब तक सभी मुख्य घटनाएं व शासन रहे लोगो के चित्र को लगाया है तथा छोटी-छोटी वीडियो के जरिए प्रस्तुति दी गई है तथा दिन में कई बार छोटी-छोटी सभाओं का आयोजन किया जाता है आमंत्रित वक्ता व उपस्थित लोगों को संविधान के अनुच्छेदो (धाराओ) के बारे में बताते हैं जिसमे मास्टर विजय सिंह को भी आमंत्रित किया गया था ,

 

मास्टर विजय सिंह ने कहा प्रयाग महाकुंभ में संविधान गैलरी की स्थापना होना अच्छा कार्यक्रम है, धर्म के साथ-साथ राष्ट्र धर्म व संविधान की भी बात हो रही है आयोजको को बहुत-बहुत साधुवाद, कक्षा 9 से लेकर स्नातक तक के पाठ्यक्रम में संविधान तथा आईपीसी व सीआरपीसी का संक्षिप्त वर्णन अवश्य लागू किया जाना चाहिए जिससे विद्यार्थियों को पता चल सके कि हमारे देश का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री जज कैसे बनते है तथा उनके क्या अधिकार है , हमारे 6 मौलिक अधिकार ( समानता , स्वतंत्रता का अधिकार) क्या है, यह जानकारी होनी चाहिए, साथ में आईपीसी के संदर्भ में यह भी जानकारी होनी चाहिए यदि जाने -अनजाने में हम कोई अपराध हम करते हैं तो हम पर किस धारा में मुकदमा पंजीकृत होगा तथा उसकी हमें कितनी सजा मिलेगी , दुखद बात यह है की 80 % लोगों को इनका पता नहीं है , कई बार इसकी हमें बहुत हानि उठानी पड़ती है

 

लोगों के घरों में गीता , कुरान , बाइबल , गुरु ग्रंथ साहिब धार्मिक पुस्तकों के साथ-साथ संविधान व आईपीसी व सीआरपीसी की पुस्तक की भी अवश्य होनी चाहिए ताकि वक्त आने पर काम आ सके उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरनगर जनपद में दूसरे महात्मा गांधी के रूप में मशहूर भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कई दशक से धरना दे रहे आंदोलन कर रहे मास्टर विजय सिंह ने धर्म नगरी प्रयागराज पहुंचकर कल्पवास किया मौन व्रत धारण किया और मां गंगा से भ्रष्ट लोगों के खिलाफ प्रार्थना की प्रयागराज के संगम में गंगा स्नान किया डुबकी लगाई और भ्रष्टाचार को समाप्त करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की देश के प्रमुख समाजसेवी मास्टर विजय सिंह लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन कर रहे हैं मुजफ्फरनगर जनपद में मास्टर विजय सिंह को लोग दिल से प्यार करते हैं और सभी लोग मास्टर विजय सिंह का हृदय से सम्मान भी करते हैं खास बात यह है कि मास्टर विजय सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन शुरू किया था वह जारी है परंतु भ्रष्टाचार के आगे मास्टर विजय सिंह नहीं झुके जिस समय मुजफ्फरनगर से प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर रहे थे ट्रेन के द्वारा मास्टर विजय सिंह उसे समय रेलवे स्टेशन मुजफ्फरनगर पर बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर के नागरिक मास्टर विजय सिंह साहब को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए आए थे और अपनी शुभकामनाएं विधि थी इस दौरान मास्टर विजय सिंह ने मुजफ्फरनगर के तमाम लोगों का हार्दिक आभार भी व्यक्त किया और अपने संक्षिप्त वक्तव्य में कहा कि मुजफ्फरनगर की जनता पर उन्हें गर्व है कि उनके इस आंदोलन और धरने में तमाम मुजफ्फरनगर के नागरिकों का जबरदस्त योगदान और सहयोग उन्हें प्राप्त हो रहा है मास्टर विजय सिंह का कहना है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध हर किसी को आगे आना चाहिए तभी हमारे महान भारत का संपूर्ण विकास संभव हो सकेगा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो आंदोलन कई दशक से मास्टर विजय सिंह ने शुरू किया है उसको पूरे जनपद मुजफ्फरनगर का भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त हो रहा है

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon