नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 03 शातिर गौकश अभियुक्तगण को किया गया

1 min read

*थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 03 शातिर गौकश अभियुक्तगण को किया गया घायल/गिरफ्तार।*

 

❇️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 रास बछडा, अवैध शस्त्र व गौकशी करने के उपकरण बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना एवं थाना प्रभारी बुढ़ाना के कुशल नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* आज दिनांक 12.08.2025 को थाना बुढ़ाना पुलिस बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर गश्त कर रही थी तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर बने एचपी गैस गौदाम से जाने वाले वाले रास्ते पर राहिल क्रिकेट ग्राउण्ड के पास ईख के खेत में कुछ व्यक्ति गौकशी करने वाले है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तथा देखा कि कुछ व्यक्ति ईख के खेत में एक बछड़े के साथ मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों की घेराबन्दी की गयी तभी बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 अभियुक्तगण को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा अन्य 01 अभियुक्त को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 रास बछडा, अवैध शस्त्र व गौकशी करने के उपकरण बरामद किये गये है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* मूसा पुत्र जमरूद निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 30 वर्ष।

*2.* रहीश पुत्र मौ0 उमर निवासी लुहसाना रोड सफीपुर पट्टी कस्बा व थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 38 वर्ष।(घायल)

*3.* नौशाद पुत्र सगीर निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर हाल पता कस्बा व थाना सरधना जनपद मेरठ उम्र करीब 36 वर्ष।(घायल)

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 01 रास बछड़ा।

✅ 03 तमंचे मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर।

✅ गौकशी के उपकरण।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त मूसा उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 105/2022 धारा. 136,137 विद्युत अधिनियम थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

2. मु0अ0स0 125/2022 धारा 136 विद्युत अधिनियम थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

3. मु0अ0स0 158/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त रहीस उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मुoअoसo 271/21 धारा 323/504/506 भादवि थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

2. मुoअoसo 176/21 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

3. मुoअoसo 276/21 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

4. मुoअoसo 390/21 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

5. मुoअoसo 337/22 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

6. मुoअoसo 145/22 धारा 379/411 भादवि थाना सरधना, मेरठ।

7. मुoअoसo 239/23 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम , 3/25/27 आयुध अधिनियम , 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम, 307 भादवि थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

8. मुoअoसo 283/21 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 41/15 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना मंडावर जनपद बिजनौर।

2. मु0अ0सं0 57/15 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना मंडावर जनपद बिजनौर।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* प्र0नि0 श्री आनन्द देव मिश्र थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री ललित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*4.* उ0नि0 श्री छविकान्त सिहं थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*5.* उ0नि0 श्री अभिषेक चौधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*6.* उ0नि0 श्री आशीष चौधरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*7.* उ0नि0 श्री शुभम सिह थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*8.* है0का0 481 अमित कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*9.* है0का0 511 मनोज कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*10.* है0का0 133 राजीव गिरी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*11.* है0का0 93 संजय कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*12.* है0का0 285 नीरज त्यागी थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*13.* है0का0 64 सुनील कुमार थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*14.* का0 1311 गौरव पुनिया थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon