वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और श्रीमती नीलम राय वर्मा ने पूरे जोश के साथ मनाया
1 min read
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और श्रीमती नीलम राय वर्मा ने पूरे जोश के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस मिष्ठान किया वितरित। मुजफ्फरनगर 17 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार स्वतंन्त्रता दिवस-2025 के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर सभी को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए मिष्ठान वितरित किये गये। 79 वे स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रगान का गायन करते हुए ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गयी। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम राय वर्मा द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरित किया*स्वतंन्त्रता दिवस-2025 के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिस बल को शुभकामनाएं व बधाई दी गयी तथा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।* 79 वे स्वतंन्त्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रगान का गायन करते हुए ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गयी तथा समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को शपथ दिलाई गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्री राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी फुगाना श्रीमती रुपाली राय, क्षेत्राधिकारी यातायात/कार्यालय सुश्री ऋषिका सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु श्री मनोज कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरान्त महोदय द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है जिसके कन्धों पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं, हम सबको चुनौतीपूर्ण दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाना होता है। हमें अपने आपको हमेशा ऊर्जावान रखते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सम्पूर्ण मुजफ्फरनगर पुलिस परिवार को उनके द्वारा की गयी कड़ी मेहनत व सार्थक प्रयासों के लिए बधाई दी गयी जिसके फलस्वरूप जनपद में धार्मिक आयोजन/त्यौहारों, काँवड़ यात्रा, जुलूस आदि चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम सकुशलता से सम्पन्न हुए। महोदय द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को गृह मन्त्रालय भारत सरकार तथा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदत्त पदक एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा स्वतन्त्रता दिवस-2025 के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में वृक्षारोपण भी किया गया। अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।


