नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 5, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

शहर कोतवाल खालापार महावीर सिंह चौहान ने

1 min read

शहर कोतवाल खालापार महावीर सिंह चौहान ने,, ऑपरेशन सवेरा,,का किया जोरदार आगाज, शातिर नशा माफिया दबोचे

*मुजफ्फरनगर 18 अगस्त प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा पूरी रेंज में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा का शहर कोतवाल खालापार महावीर सिंह चौहान ने जोरदार आगाज़ करते हुए दो कुख्यात नशा माफियाओं को गिरफ्तार करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है मिली जानकारी के अनुसार थाना खालापार पुलिस द्वारा “ऑपरेशन सवेरा” के अभियान अर्न्तगत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 शातिर तस्कर अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।*

 

❇️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 152 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रूपये), 02 मोबाईल फोन, 01 इलैक्ट्रानिक कांटा बरामद।*

 

श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा थाना प्रभारी खालापार के कुशल नेतृत्व में थाना खालापार पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 18.08.2025 को थाना खालापार पुलिस शामली रोड पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान बहलना पुल के नीचे पुलिस टीम को 02 संदिग्ध व्यक्ति खडे हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा पुल के नीचे खडे व्यक्तियों को वहां खडे होने के सम्बन्ध में पूछा गया तो वो सकपका गये तथा उनके द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा देकर अभियुक्तगण को भागने का अवसर दिये बिना पकड लिया तथा जमातलाशी ली गयी तो अभियुक्तगण के पास से 152 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 30 लाख रूपये), 02 मोबाईल फोन तथा एक इलैक्ट्रिक कांटा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* कफ़ील उर्फ़ कामरान पुत्र अब्दुल वहीद उर्फ़ अब्दुल वाहिद निवासी मोहल्ला भोले नगर वार्ड नंबर 11 फतेहगंज थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली, उम्र करीब 34 वर्ष।

 

*2.* मेहरबान पुत्र छोटे निवासी अंसारी मोहल्ला वार्ड नंबर 8 फतेहगंज थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली, उम्र करीब 32 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरण-*

✅ 152 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रूपये)

✅ 02 मोबाईल फोन

✅ 01 इलैक्ट्रानिक कांटा

 

*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*

*1.* मु0अ0सं0- 148/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त कफील उर्फ कामरान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 301/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली, देहरादून, उत्तराखण्ड।

2. मु0अ0सं0- 244/18 धारा 406,509 भादवि थाना फतेहगंज, बरेली।

3. मु0अ0सं0- 148/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फऱनगर।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त मेहरबान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं- 117/2021 धारा 307 भादवि थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

2. मु0अ0सं0- 119/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फनरगर।

3. मु0अ0सं0- 214/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर ,मुजफ्फरनगर।

4. मु0अ0सं0- 148/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने का कार्य किया जाता है तथा तस्करी कर लाये गये मादक पदार्थों को उंचे दामों बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमलोग बरेली से अवैध मादक पदार्थों को लाते है तथा उन्हे मांग के आधार पर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करते हैं। आज हम यहां एक व्यक्ति जिसका नाम पता हम नही जानते हैं को स्मैक की सप्लाई करने आये थे लेकिन वह नही आया इसलिये हम यहां खडे थे तथा अब हरियाणा जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमे पकड लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करना उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करना स्वीकार किया गया।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री महावीर सिंह थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*2.* उ0नि0 श्री विकास सिंघल थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*3.* उ0नि0 श्री लोकेश गौतम थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*4.* है0 का0 591 राहुल कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

*5.* है0का0 821 प्रदीप कुमार थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon