एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बी०एस०सी० (माइक्रोबायोलॉजी) प्रथम वर्ष की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विद्यार्थीयों को किया गया सम्मानित
1 min read
एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बी०एस०सी० (माइक्रोबायोलॉजी) प्रथम वर्ष की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर विद्यार्थीयों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर 5 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा बी०एस०सी० (माइक्रोबायोलॉजी) प्रथम वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के (माइक्रोबायोलॉजी) प्रथम वर्ष का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इस अवसर पर इन सभी विद्यार्थियों को प्राचार्य डा० सचिन गोयल एवं विभागाध्यक्षा डा० मोनिका रूहेला द्वारा परीक्षा में छात्रों के श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया । विद्यार्थियों ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया ।
बी०एस०सी० (माइक्रोबायोलॉजी) प्रथम वर्ष भूमिका शर्मा ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान पर नीलू शर्मा ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किये व खुशी चौहान ने 75 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने सभी विद्यार्थीयों को उनके इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों व सभी शिक्षकों के कठिन परिश्रम का परिणाम है तथा भविष्य में भी सभी विद्यार्थीयों को इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाये रखने के लिए कठोर परिश्रम करना होगा ।
इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डा० मोनिका रूहेला व सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु प्रेरित किया |
इस अवसर पर विज्ञान संकाय से डा० सौरभ जैन, डा० महेन्द्र सिंह, डा० नीरज कुमार, डा० ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय, डा० बुशरा आकिल, मोनिका पंवार, रजत धारिवाल, ओंमकार सिंह, गौरव बालियान, शेखर सिंह, वंशिका गुप्ता, शिखा पाल, सोनाली, अंजली त्यागी, अनमोल, दीपक व मुसन्निफ आदि मौजूद रहे।

