भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर पंचायत व
1 min read
*भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में जिला मुख्यालय पर पंचायत व प्रदर्शन कर दिया गया ज्ञापन*
मुजफ्फरनगर 17 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार आज दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को भारतीय किसान यूनियन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गन्ना भुगतान और गन्ना मूल्य सहित अन्य किसान समस्याओं को लेकर समस्त जिलों के जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन और एक दिवसीय धरना पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस क्रम में आज मुजफ्फरनगर के कलेक्ट्रेट कंपाउंड स्थित जिला मुख्यालय पर भी मासिक पंचायत व ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी स्वयं उपस्थित रहे चौधरी टिकैत ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जो भी घोषणाएं की जाती हैं वह किसानों के हित में होनी चाहिए और यदि कोई घोषणा करने में त्रुटि हो जाती है तो उसे बात को सरकार को वापस ले लेना चाहिए उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुट में ही किसानों का हित है सभी किसान संगठन में आस्था रखें संगठन सभी किसानों के लिए 24 घंटे उपलब्ध है इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने वक्तव्य रखें और चौधरी नवीन राठी जिला अध्यक्ष ने कहा कि सभी विभागों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है चौधरी नवीन राठी ने कहा कि जहां पुलिस विभाग क्षेत्र को अपराध मुक्त बताता है वहां अभी भी अपराधों का अंबार लगा हुआ है चौधरी नवीन राठी ने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा किसानों का शोषण किया गया तो संगठन के द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होगी इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह ने भी अपना वक्तव्य रखा उन्होंने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने यह संगठन किसानो की सेवा के लिए स्थापित किया था और तब से लेकर अब तक संगठन किसानो की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर है उन्होंने कहा कि सिर्फ किसान यूनियन लिखने से कुछ नहीं होता संघर्ष करने के लिए टिकैतवादी होना भी बहुत आवश्यक है क्योंकि जो संघर्ष में टिकता है और बैठना जानता है वही सच्चा किसान सेवक है पंचायत में सभी पदाधिकारियों व किसानों ने अपना वक्तव्य रखते हुए सरकार द्वारा किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया और मुख्य रूप से बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध भी किया गया, उसके अलावा आवारा छुट्टा पशु गन्ना मूल्य वृद्धि व गन्ना भुगतान की बात भी रखी गई इस अवसर पर चौधरी नरेश टिकैत व सभी पदाधिकारीयों के द्वारा किसान समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर को सोपा गया
पंचायत की अध्यक्षता पण्डित ओमप्रकाश शर्मा और संचालन सुमित चौधरी व देव अहलावत ने संयुक्त रूप से किया और मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक प्रदेश महासचिव धीरज लाटीयान, प्रदेश सचिव श्यामपाल चेयरमैन, प्रदेश महासचिव सत्येंद्र बालियान प्रदेश महासचिव जहीर फारूखी चेयरमैन पुरकाजी, प्रदेश सचिव नीरज पहलवान,पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा मण्डल उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत , ncr जोनल महासचिव कपिल सोम, ncr जोनल प्रभारी विकास शर्मा,मण्डल सचिव संजीव भारद्वाज, शाहिद आलम, जिला मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह, जिलामहमंत्री अहसान त्यागी, जिला उपाध्यक्ष रनधोल राठी, जिला संगठन मंत्री विकास त्यागी, बलराम सिंह ncr महासचिव, गुलबहार अली राव नगर अध्यक्ष,अमित चौधरी जिलसचिव, मनीष अहलावत, संजीव खोखर, शर्वेंद्र राठी, बिजेंद्र बालियान, मोहब्बत अली जिला प्रचार मंत्री, आजाद बेग नगर उपाध्यक्ष, शाहआलम युवा जिलासचिव, समद सैफी ब्लॉक उपाध्यक्ष, संजीव पंवार तहसील अध्यक्ष बुढ़ाना,हैप्पी बालियां युवा ब्लॉक अध्यक्ष सदर गुलशन चौधरी संजय त्यागी ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल मोनू चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी दीपांकर चौहान ब्लॉक अध्यक्ष खतौली, अंकित राठी मण्डल उपाध्यक्ष, आदेश बाबा, सरदार अमीर सिंह, चौधरी शुक्रमपाल सिंह, चौधरी वेदपाल सिंह, अनुज राठी मोरना ब्लॉक अध्यक्ष, बिट्टू प्रधान, सोनिया सैनी, लुबना खान, जितेंद्र बालियान ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर, सुधीर सहरावत, ब्लॉक अध्यक्ष बुढ़ाना, रमेश मलिक ब्लॉक अध्यक्ष बघरा, नरेन्द्र मलिक, रामपाल चौधरी, अंकित मलिक युवा ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल, सोनू वाल्मीकि, राजू प्रधान, सुरेश बारी, नौशाद त्यागी, मुनाजिर पहलवान, आदि के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता किसान व पदाधिकारी उपस्थित रहे


