नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

प्रमुख राष्ट्रीय शिक्षाविद डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन में


प्रमुख राष्ट्रीय शिक्षाविद डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ के मार्गदर्शन में

स्पार्कल ब्लॉसम ब्लास्ट 2025 का ऐतिहासिक आगाज

मुजफ्फरनगर 17 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार श्री राम कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के नवांगतुकों के स्वागत में “स्पार्कल ब्लॉसम ब्लास्ट 2025” थीम पर वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ.एस.सी. कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, श्री राम कॉलेज निदेशक डॉ अशोक कुमार आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. विनीत कुमार शर्मा, एच. आर., डॉ. पंकज शर्मा तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में बीएजेएमसी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कशिश चौधरी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे सभागार को भक्तिमय बना दिया।

इसके बाद विविध श्रेणियों में शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं सिंगिंग मोइन साबरी, मज़हर सोलो डांस राधिका, कमना, कशिश शर्मा, मोहित, सृष्टि, आदिति, इक़रा, हिमानी, मानस, शशि, कार्तिक डुएट कशिश शर्मा एवं काशियाह चौधरी, सिद्धार्थ एवं मोहित ग्रुप डांस अंचल, सृष्टि, ज़किया, सिद्धार्थ, महक, मोहित, हिमानी, रंजन, अदिति, निकू, शालू, राहुल, नितिश ग्रुप थीम्स हरियाणवी, भोजपुरी, बॉलीवुड इन प्रस्तुतियों में छात्रों ने पारंपरिक, बॉलीवुड, और क्षेत्रीय लोकनृत्यों का मनमोहक मिश्रण पेश किया।

कार्यक्रम में एक बौद्धिक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपनी समझ, विवेक और तर्क क्षमता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का संचालन छात्रा बबली, सना राजपूत द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकता है, और इस क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए असीम अवसर मौजूद हैं।

श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और विवेकशीलता देखने को मिली, जो समाजिक मूल्यों और मनोरंजन दोनों को साथ लेकर चलती है।

विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को विभाग की गतिविधियों से जोड़ना और आयोजन कौशल का विकास करना है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन बीएजेएमसी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिससे उनमें इवेंट मैनेजमेंट की व्यवहारिक समझ विकसित हुई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतिम वर्ष के समस्त विद्यार्थियों के साथ विभाग की प्रवक्ता कहकशा मिर्ज़ा, शिवानी बर्मन एवं मयंक वर्मा का विशेष योगदान

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon