नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
September 23, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

श्री राम कॉलेज में ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम के साथ जगमगाई दीवाली

1 min read

राम कॉलेज में ‘दीपोत्सव’ कार्यक्रम के साथ जगमगाई दीवाली : पूजा, आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महका परिसर

मुजफ्फरनगर 18 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार श्री राम कॉलेज में दीवाली के अवसर पर “दीपोत्सव” नाम से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा एससी कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज आफ ला के अध्यक्ष टीएस रावत, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के सचिव इं0 संकल्प कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज ग्रुप आफ कालिजेेज एकीकृत परिसर की अध्यक्षा मुक्ता कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एकीकृत परिसर के निदेशक डा एसएन चौहान, रिसर्च एसआरजीसी डा आर पी सिंह, श्रीराम कालेज की प्राचार्या डा प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज आफ फार्मेसी के निदेशक डा गिरन्ेद्र सिंह, श्रीराम पालिटैक्निक के प्राचार्य डा अश्वनी कुमार श्रीराम कॉलेज के डीन एकेडमिक्स डा विनित कुमार शर्मा आदि के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं माँ सरस्वती की आरती से किया गया। आरती के पश्चात पूरे कॉलेज परिसर में दीपों की रौशनी से एक अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण बन गया।

इस अवसर पर सभी विभागों की फैकल्टी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें भजन, नृत्य, गीत एवं नाट्य प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहे। फैकल्टी सदस्यों द्वारा किए गए साज-सज्जा और दीप प्रज्वलन से पूरा परिसर जगमगा उठा। विद्यार्थियों ने भी परिसर को रंगोली, फूलों और दीयों से सजाया, जिससे कार्यक्रम का सौंदर्य और भी बढ़ गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के चेयरमैन डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया तथा सभी फैकल्टी सदस्यों को उपहार प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि “दीवाली का पर्व केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि आत्मा के भीतर के अंधकार को मिटाकर ज्ञान और सद्भाव का प्रकाश फैलाने का प्रतीक है।”

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “दीपोत्सव न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन है, बल्कि यह हमारे संस्कारों, एकता और सहयोग की भावना को जीवंत करता है। ऐसे आयोजन हमें अपनी परंपराओं से जोड़े रखते हैं।”

कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, कविताओं और समूह गायन की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। फैकल्टी सदस्यों ने ‘दीप जलाओ दृ अंधकार मिटाओ’ जैसे संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कपिल धीमान, डॉ रीतू पुंडीर प्रवक्ता बेसिक साइंस विभाग द्वारा किया गया।

अंत में चेयरमैन श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ और प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने सभी उपस्थित जनों को दीवाली की शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया। पूरे परिसर में खुशी, उल्लास और प्रकाश का माहौल व्याप्त रहा।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon