नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9412807565,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
August 12, 2026

Suraj Kesari

No.1 Digital News Channel of India

एडीजीपी मेरठ, डीआईजी सहारनपुर, एसएसपी मुजफ्फरनगर ने

1 min read

एडीजीपी मेरठ, डीआईजी सहारनपुर, एसएसपी मुजफ्फरनगर ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा का कराया एहसास। मुजफ्फरनगर 18 अक्टूबर प्राप्त समाचार के अनुसार

*त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक महोदय मेरठ जोन, मेरठ महोदय, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सरारनपुर महोदय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में बाजारों, भीड-भाड व संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण।*

*अपर पुलिस महानिदेशक महोदय मेरठ जोन, मेरठ महोदय द्वारा सर्राफा व्यापारियों से किया सुरक्षा सम्बन्धित संवाद, मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं/बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर किया जागरुक।*

त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आज दिनांक 18.10.2025 को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ श्री भानू भास्कर महोदय, पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह महोदय तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा महोदय द्वारा भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस, पीएसी व महिला पुलिस कर्मी शामिल रहे। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

*सुरक्षा संवाद व जागरूकता कार्यक्रम:*

फ्लैग मार्च के दौरान उच्चाधिकारियों ने व्यापारियों एवं सर्राफा व्यवसायियों से संवाद कर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सुझाव प्राप्त किए एवं पुलिस-जन सहभागिता की अपील की। साथ ही, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा जागरूकता से संबंधित पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

Right Menu Icon